एक्सप्लोरर

CPL: कैरेबियन प्रीमियर लीग 26 अगस्त से होगी शुरू, आईपीएल में खेलते हुए दिखाई देंगे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

CPL 2021: कैरेबियन प्रीमियर लीग और आईपीएल सीजन 14 के दूसरे हिस्से के बीच टकराव टल गया है. अब वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए नज़र आएंगे.

CPL 2021: इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 14 के दूसरे हिस्से में वेस्टइंडीज के सभी खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे. बीसीसीआई के अनुरोध को मानते हुए कैरेबियन प्रीमियर लीग के आयोजकों ने लीग को जल्दी शुरू करने का फैसला किया है. कैरेबियन प्रीमियर लीग अब 26 अगस्त से शुरू होगी. इससे पहले सीपीएल और आईपीएल की तारीखों में टकराव हो रहा था.

सीपीएल के आयोजकों ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के साथ समझौता किया है जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि इसका टकराव आईपीएल से ना हो. टूर्नामेंट के सभी मुकाबले तय कार्यक्रम के अनुसार सेंट किट्स एंड नेविस में होंगे.

आईपीएल 2021 का सीजन कोरोना वायरस के कारण बीच में ही स्थगित हो गया था. बीसीसीआई ने शेष 31 मुकाबलों को टी20 विश्व कप से पहले सितंबर-अक्टूबर में यूएई में कराने का फैसला लिया था. यह सुनिश्चित करने के लिए कि आईपीएल में विंडीज के सभी बड़े खिलाड़ी उपलब्ध रह सकें, बीसीसीआई ने क्रिकेट विंडीज से सीपीएल के कार्यक्रम में बदलाव की अपील की थी.

26 अगस्त से होगा टूर्नामेंट का आगाज

सीपीएल को पहले 28 अगस्त से 19 सितंबर तक होना था लेकिन इसका आयोजन अब 26 अगस्त से होगा जिसका फाइनल मुकाबला 15 सितंबर को खेला जाएगा. आईपीएल के इसके तीन या चार दिन बाद शुरू होने की उम्मीद है.

वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को आईपीएल बायो बबल में सीधे एंट्री मिल जाएगी. आईपीएल में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल, पोलार्ड, रसेल, ब्रावो, हेटमायर और पुरन जैसे बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं. 

अगर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भी आईपीएल सीजन 14 के दूसरे हिस्से में नहीं खेलते हुए तो आईपीएल की लोकप्रियता को तगड़ा झटका लग सकता था. आईपीएल के 14वें सीजन के दूसरे हिस्से में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के खेलने पर सवालिया निशान लगा हुआ है.

अश्विन ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, 27 रन देकर झटके 6 विकेट, विरोधी टीम 69 रन पर ही ढेर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर
पहले टेस्ट के दूसरे दिन इतिहास रचेंगे ऋषभ पंत? 'स्पेशल शतक' से दो सिक्स दूर

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Success Story: कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
कन्नूर कोर्ट में काम कर रहीं पहली दृष्टिहीन जज, ऐसे सुनती हैं केस
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
क्या होता है Thermal Scanner, जानें कैसे करता है काम?
Embed widget