एक्सप्लोरर

अश्विन ने इंग्लैंड में बरपाया कहर, 27 रन देकर झटके 6 विकेट, विरोधी टीम 69 रन पर ही ढेर

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज से पहले सरे की ओर से काउंटी मैच खेलते हुए कमाल की गेंदबाजी की है. अश्विन इस मैच की दूसरी पारी में 27 रन देकर 6 विकेट लेने में कामयाब रहे.

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय स्पिनर आर अश्विन का शानदार फॉर्म जारी है. सरे के लिए काउंटी मैच खेलते हुए अश्विन ने सिर्फ 27 रन खर्च 6 विकेट हासिल किए. अश्विन की गेंदबाजी का ही कमाल था कि सरे ने समरसेट को दूसरी पारी में महज 69 रन पर ही समेट कर रख दिया. इसके साथ ही अश्विन ने चार अगस्त से शुरू हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अपना दावा और मजबूत कर लिया है. 

टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस करने के लिए अश्विन ने सरे के साथ एक मैच खेलना चुना. पहली पारी में हालांकि अश्विन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. लेकिन दूसरी पारी में उन्होंने जोरदार वापसी की. अश्विन ने सरे की ओर से 58 ओवर गेंदबाजी जिसमें उन्होंने 127 रन देकर सात विकेट हासिल किये.

पहली पारी में अश्विन ने अलग अलग एंगल बनाकर अच्छी गेंदबाजी करने की कोशिश की. लेकिन दूसरी पारी में तो उन्होंने कमाल ही कर दिया. अश्विन की कैरम बॉल से विरोधी टीम के बल्लेबाज हैरान रह गए. 

प्रैक्टिस मैच से बाहर रह सकते हैं अश्विन

नई ड्यूक गेंद से उनके शानदार प्रदर्शन और बायें हाथ के स्पिनर डैन मोरियाटी के चार विकेट से समरसेट की टीम 29.1 ओवर में महज 69 रन पर सिमट गयी. समरसेट ने पहली पारी में टीम ने 429 रन बनाये थे. सरे की टीम पहली पारी में 240 रन ही बना सकी थी और अब उसे 258 रन के लक्ष्य का पीछा करना है.

अश्विन ने दूसरी पारी के दौरान पिच से मिले अतिरिक्त उछाल का फायदा उठाया. उन्होंने अपनी कैरम बॉल और ऑफ ब्रेक का सूझबूझ से इस्तेमाल किया.

इस शानदार प्रदर्शन के बाद अश्विन को टीम इंडिया और कम्बाइंड काउंटीज टीम के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से आराम दिया जा चुका है. अश्विन इस मैच में 58 विकेट हासिल कर अपना फॉर्म और फिटनेस दोनों ही साबित करने में कामयाब रहे हैं. अब प्रैक्टिस मैच में टीम मैनेजमेंट के पास दूसरे विकल्प आजमाने का अच्छा मौका है.

आंद्रे रसेल ने पॉपुलर क्रिकेट लीग से नाम वापस लिया, जानें क्या है इसकी वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा
चोटिल खिलाड़ियों को मैदान पर उतारने की जल्दबाजी क्यों? CoE और मैनेजमेंट के बीच बातचीत की कमी; रिपोर्ट में खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget