एक्सप्लोरर

UAE vs Oman Asia Cup 2025: कप्तान मुहम्मद वसीम की रिकॉर्डतोड़ पारी ने दिलाई UAE को बंपर जीत, ओमान को 42 रनों से रौंदा

UAE vs Oman Match Report Asia Cup 2025: यूएई ने ओमान को हराकर एशिया कप 2025 में पहली जीत अपने नाम की है. इस जीत के साथ यूएई की सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीद अभी बरकरार है.

UAE Won By 42 Runs In Asia Cup 2025: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने एशिया कप 2025 में अपनी पहली जीत (UAE vs Oman) हासिल कर ली है. यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम की 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी ने ओमान के सामने 173 रनों का लक्ष्य खड़ा किया, जिसे विपक्षी टीम हासिल न कर सकी. वहीं यूएई के कप्तान की तूफानी पारी के बाद गेंदबाज जुनैद सिद्दीकी ने अपनी धाकड़ गेंदबाजी से ओमान के बल्लेबाजों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. जुनैद ने इस मुकाबले में ओमान के चार विकेट चटकाए. यूएई ने इस मैच में ओमान को 42 रनों से धूल चटाई है और एशिया कप की मेज़बान टीम ने पहली जीत हासिल की.

UAE की धाकड़ बल्लेबाजी

यूएई और ओमान के बीच मैच आज सोमवार, 15 सितंबर को खेला गया. इस मुकाबले में ओमान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यूएई को बल्लेबाजी करने के लिए बुलाया. यूएई के ओपनिंग बल्लेबाज अलीशान शराफू और कप्तान मुहम्मद वसीम ने टीम को दमदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी की.

अलीशान शानदार अर्धशतक लगाकर 38 गेंद में 51 रन बनाकर आउट हुए. वहीं मुहम्मद वसीम ने 54 गेंदों में 69 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसमें 6 चौके और 3 छक्के जड़े. इसी के साथ वे टी20 में सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए. इसके बाद मुहम्मद जुहैब ने 21 रन और हर्षित कौशिक ने 19 रन जोड़े. यूएई के बल्लेबाजों ने 20 ओवर में पांच विकेट खोते हुए 172 रन बना दिए.

Oman ने टेक दिए घुटने

ओमान की टीम एशिया कप के इतिहास में पहली बार खेल रही है. पहले मैच में पाकिस्तान ने इस टीम को 93 रनों से हराया था. वहीं अब यूएई ने ओमान को 42 रनों से रौंदा है. यूएई के गेंदबाजों ने भी शानदार गेंदबाजी की. जुनैद सिद्दीकी ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए. वहीं हैदर अली और मुहम्मद जवाद उल्लाह ने 2-2 विकेट चटकाए. मुहम्मद रोहिद खान को भी एक विकेट मिला. यूएई के दमदार प्रदर्शन के चलते ओमान की टीम केवल 130 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.

यह भी पढ़ें

Asia Cup: 'कारगिल के बाद हमने इंडिया को फेंटा लगाया था...मैं तो दुश्‍मन से...', हैंडशेक कंट्रोवर्सी पर शोएब अख्तर ने खोया आपा

साक्षी गुप्ता एबीपी न्यूज़ में 2023 से काम कर रही हैं. साक्षी की खेल और राजनीतिक जगत में काफी दिलचस्पी है. इसके अलावा साक्षी ऑटो सेक्शन से लेकर एंटरटेनमेंट की खबरें लिखने में भी रुचि रखती हैं. खाली समय में साक्षी को पढ़ना और स्पोर्ट्स खेलना काफी पसंद है. साक्षी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली है और डॉ. भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी से साइंस में ग्रेजुएट हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
रोहित शर्मा ही नहीं, टीम इंडिया के ये 6 दिग्गज भी ले सकते हैं संन्यास; किसी भी दिन हो सकता है बड़ा ऐलान
Rohit Sharma: रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित शर्मा को टीम से हटाने के लिए हो रही है साजिश? 'हिटमैन' पर क्यों बनाया जा रहा है दबाव
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें
रोहित के बाद विराट भी ले सकते हैं संन्यास, पाकिस्तान से आया बड़ा दावा, लॉर्ड्स वनडे पर टिकीं सबकी नजरें

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget