एक्सप्लोरर

दिल्ली में प्रदूषण: मैथ्यूज के लिये ‘बुरा’, शमी ने कहा ‘आदत है’

श्रीलंकाई आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खलल डालने वाले राजधानी के प्रदूषण स्तर को आज ‘पहले से बुरा’ करार दिया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को यह खास ज्यादा नहीं लगता.

नई दिल्ली: श्रीलंकाई आलराउंडर एंजेलो मैथ्यूज ने तीसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में खलल डालने वाले राजधानी के प्रदूषण स्तर को आज ‘पहले से बुरा’ करार दिया लेकिन भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को यह खास ज्यादा नहीं लगता.

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता काफी खराब आंकी गयी है जिसके कारण कल तीन बार खेल रोकना पड़ा था. श्रीलंकाई खिलाड़ियों को कल सांस लेने में दिक्कत हुई और वे लंच के बाद मास्क पहनकर मैदान पर उतरे थे. मैथ्यूज ने तीसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, ‘‘प्रदूषण का स्तर कल की ही तरह था और शायद थोड़ा बुरा ही था. हमें अगले कुछ दिन भी इससे निपटना होगा. यह मैच रैफरी (डेविड बून) तथा अंपायरों (नाइजल लोंग और जोएल विल्सन) का काम है कि वे आईसीसी से बात करें. ’’ भारत ने दिन भर में 85.3 ओवर किये और एक बार भी खिलाड़ियों ने प्रदूषण की शिकायत नहीं की और खेल नहीं रोका गया.

शमी से जब पूछा गया कि लंबे स्पैल करते हुए क्या श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू गमागे और सुरंगा लकमल की तरह वे भी असहज महसूस कर रहे थे, उन्होंने कहा, ‘‘ मेरी तबीयत पहले से खराब थी. मुझे सर्दी थी.’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह प्रदूषण बेशक दिक्कत वाली बात है लेकिन जितना दिखाया जा रहा था यह उतना ज्यादा भी नहीं था. हो सकता है कि हम इसके आदी हैं, इस चीज को ज्यादा बर्दाश्त करते आए हैं. मेरा मानना है कि प्रदूषण की जिम्मेदार चीजें जितनी कम हो सके बेहतर होगा. हम लोगों को दिक्कत झेलने की आदत हो गई है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
श्रीलंका में चमके 5 भारतीय, दमदार प्रदर्शन से किया कमाल
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले 4 गेंदबाज
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
वाइफ ने वर्ल्ड चैंपियन क्रिकेटर पर लगाए धोखेबाजी के गंभीर आरोप, कहा- कप्तानी छीनी जाए
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
‘टॉक्सिक’ में इंटीमेट सीन्स पर ट्रोल हुईं कियारा आडवाणी, यश ने हेटर्स को दिया जवाब
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
UPSC में हिंदी से IAS-IPS बनने वालों की संख्या घटी, 2024 में सिर्फ 5 उम्मीदवार
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
टाटा ला रही 600 KM रेंज वाली पहली 7-सीटर EV, जानिए खासियत
Embed widget