एक्सप्लोरर

AUSvNZ: सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, लेकिन मैच पर मंडरा रहा है धुएं का खतरा

कप्तान केन विलियम्सन और बल्लेबाज हेनरी निकोलस बुखार से परेशान हैं और इसलिए न्यूजीलैंड ने ग्लैन फिलिप्स को ऑस्ट्रेलिया बुलाया है. रिपोर्ट की मानें तो निकोलस की तबीयत विलियम्सन से ज्यादा खराब है और अब मिशेल सैंटनर भी बीमार पड़ गए हैं.

ऑस्ट्रेलिया में इस समय जंगलों में लगी आग से उठ रहे धुएं के कारण सभी को परेशानियां हो रही हैं और इसी परेशानी के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर शुक्रवार से ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का आखिरी और तीसरा टेस्ट मैच शुरू हो रहा है. धुएं के कारण पहले ही इस मैच पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं क्योंकि इसी धुएं के कारण ही बिग बैश लीग का मैच रद्द हो चुका है. ऐसे में इस मैच का क्या होगा ये तो आने वाले दिनों में पता चलेगा कि यह मैच पूरा हो पाएगा या नहीं. ऑस्ट्रेलिया के लिए एक अच्छी बात यह है कि वह शुरुआती दो मैच जीत सीरीज में 2-0 की बढ़त ले चुकी है. न्यूजीलैंड के लिए हालांकि यह 40 अंक लेने का मामला है जो उसे आईसीसी टेस्ट चैम्पियनशिप में मदद करेंगे. उसके लिए परेशानियां भी कम नहीं है क्योंकि कप्तान केन विलियम्सन और बल्लेबाज हेनरी निकोलस बुखार से परेशान हैं और इसलिए न्यूजीलैंड ने ग्लैन फिलिप्स को ऑस्ट्रेलिया बुलाया है. रिपोर्ट की मानें तो निकोलस की तबीयत विलियम्सन से ज्यादा खराब है और अब मिशेल सैंटनर भी बीमार पड़ गए हैं. ऐसे में कीवी टीम के लिए चीजें बद से बदतर होती जा रही हैं. टीम के प्रदर्शन ने तो सभी को निराश किया ही है और उस पर खिलाड़ियों की बीमारी ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी. विलियम्सन अगर नहीं खेल पाते हैं तो फिर अनुभवी रॉस टेलर और टॉम लाथम की जिम्मेदारियां बढ़ जाएंगी. गेंदबाजी में ट्रेंट बाउल्ट के चोटिल होने से कीवी टीम पहले ही चिंतित है. हां, नील वेग्नर ने उम्मीद जताई है. यही वेग्नर हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के बड़े बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को पिछले दो मैचों में आउट कर उन्हें बड़ी पारी नहीं खेलने दी. इस बार भी वेग्नर से स्मिथ को आउट करने की उम्मीद होगी. ऑस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लेंगर और स्मिथ वेग्नर की काट निकालने में लगे हुए होंगे. स्मिथ का बल्ला चला तो कीवी टीम को सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है. डेविड वार्नर, मार्नस लाबुशैन भी फॉर्म में हैं.ऑस्ट्रेलिया ने पहले संकेत दिए थे कि वह एक अतिरिक्त स्पिनर को टीम में शामिल कर सकती है जिससे लेग स्पिनर मिशेल स्वप्सन के पदार्पण की उम्मीद जगी थी लेकिन ऐसे संकेत मिले हैं कि ऑस्ट्रेलियाई टीम बिना किसी बदलाव के एससीजी पर उतर सकती है. टीम के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि 11 खिलाड़ी कौन होंगे, इसका फैसला पिच को देखने के बाद लिया जाएगा. टीमें (सम्भावित) : ऑस्ट्रेलिया : टिम पेन (कप्तान/विकेटकीपर), जोए बर्न्‍स, पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, मार्नस लाबुशैन, नाथन लॉयन, मिशेल नासेर, जेम्स पैटिनसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेप्सन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर. न्यूजीलैंड : केन विलियम्सन (कप्तान), टॉड एसले, टॉम ब्लंडल, ट्रेंट बाउल्ट, कोलिन डी ग्रांडहोम, लॉकी फग्र्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लाथम, हेनरी निकोलस, जीत रावल, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, रॉस टेलर, नील वेग्नर, बीजे वाटलिंग.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget