एक्सप्लोरर

रोहित शर्मा को ODI से बाहर करने के लिए किया गया ये काम? पूर्व क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल

क्या रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ODI से भी संन्यास लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है? ये सवाल ब्रोंको टेस्ट (Bronco Test) के आने से उठा है, जिस पर पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने बड़ा बयान दिया है.

टी20 और टेस्ट से रिटायरमेंट ले चुके रोहित शर्मा अब सिर्फ ODI क्रिकेट खेलते हैं. माना जा रहा है कि वह 2027 में होने वाले ओडीआई वर्ल्ड कप तक खेलना चाहते हैं, हालांकि ये उनकी फिटनेस और फॉर्म पर निर्भर करेगा. रोहित शर्मा की उम्र अभी 38 साल है. इस बीच BCCI खिलाड़ियों के लिए 'ब्रोंको टेस्ट' लाया है. ये टेस्ट प्लेयर्स में हाई लेवल की फिटनेस को बनाए रखने और एरोबिक क्षमता में सुधार करने के उद्देश्य से लाया गया है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

रोहित शर्मा 2027 ओडीआई वर्ल्ड कप से पहले ही संन्यास ले लें, इसी कारण से ये ब्रोंको टेस्ट को शुरू किया गया है. ये मानना है भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी का. रोहित की फिटनेस हमेशा चर्चा में रहती है, वह फिट नहीं हैं लेकिन बल्ले से वह अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के छक्के छुड़ा देते हैं. इसलिए अनफिट होने के बावजूद उन्हें बैंच पर बिठाना मुश्किल है. और तिवारी का मानना है कि इसी वजह से इस टेस्ट को लाया गया है.

क्रिकट्रैकर से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा, "मेरे अनुसार 2027 वर्ल्ड कप की प्लानिंग से विराट कोहली को बाहर रखना मुश्किल है, लेकिन मुझे शक है कि वे रोहित शर्मा को इसकी प्लानिंग में शामिल करेंगे. देखिए, मैं उन चीजों का बारीकी से एनालिसिस करता हूं जो भारतीय क्रिकेट में चल रहा होता है. ब्रोंको टेस्ट, जो कुछ दिन पहले शुरू किया गया वो रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ियों के लिए हैं जिनको वह भविष्य में टीम में शामिल नहीं करना चाहते. मेरे अनुसार इसी कारण से इसे शुरू किया गया."

मनोज तिवारी ने ब्रोंको टेस्ट आने के समय पर भी सवाल उठाया. पिछले साल जुलाई में गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने थे, उसके बाद ब्रोंको टेस्ट अब शुरू किया गया. भारतीय क्रिकेट टीम के नए स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग कोच एड्रियन ले रॉक्स जून में टीम में शामिल हुए और इसके बाद ये फिटनेस टेस्ट शुरू किया गया.

ब्रोंको टेस्ट में रोहित शर्मा को रोक दिया जाएगा?

मनोज तिवारी ने कहा, "भारतीय क्रिकेट में शुरू हुआ ब्रोंको टेस्ट सबसे कठिन फिटनेस टेस्ट में से एक है, सवाल यही है कि ये अभी क्यों? जब नए हेड कोच को पहली ही सीरीज से ये काम मिल गया था तो तब क्यों नहीं? किसने इसे शुरू किया और ये किसका विचार है? ब्रोंको टेस्ट लागू करने के पीछे कौन है? मेरे पास इसका जवाब तो नहीं है लेकिन लेकिन लगता है कि अगर रोहित शर्मा अपनी फिटनेस पर कड़ी मेहनत नहीं करते हैं तो तो उनके लिए जगह बनाना मुश्किल होगा. मेरे अनुसार उन्हें ब्रोंको टेस्ट में रोक दिया जाएगा."

हालांकि मनोज तिवारी ब्रोंको टेस्ट के पक्ष में भी दिखे. उन्होंने कहा, "ये टेस्ट इस वजह से लाया गया है ताकि फिटनेस लेवल सबसे ऊंचे स्तर पर तय हो सके, लेकिन मेरा मानना है कि इसे कुछ प्लेयर्स को बाहर रखने के लिए भी लाया गया है. ऐसा 2011 में भी हुआ था जब सहवाग, युवराज, गंभीर और बाकी प्लेयर्स अच्छा कर रहे थे और 2011 में वर्ल्ड कप जीतने के बाद यो-यो टेस्ट लाया गया. इसके पीछे कई चीजें होती हैं. आगे देखते हैं क्या होता है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
LIVE: भारत बनाम श्रीलंका पहला टेस्ट शुरू, राहुल-यशस्वी की जोड़ी क्रीज पर मौजूद
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
IPL टीमों का देशप्रेम, 80वें स्वतंत्रता दिवस पर यूं जताया गर्व
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
नंबर-6 पर सस्पेंस हुआ खत्म, सरफराज खान फिर हुए इग्नोर
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI
गॉल टेस्ट में भारत की पहले बैटिंग, सरफराज को मौका नहीं, देखें प्लेइंग XI

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget