इंग्लैंड को लगा झटका, मोहाली टेस्ट से बाहर हुए ब्रॉड
इंग्लैंड को लगा झटका, मोहाली टेस्ट से बाहर हुए ब्रॉड

विशाखापट्टनम: तीसरे टेस्ट से पहले इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है. इन फॉर्मे तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने संकेत दिए कि वो मोहाली में होने वाले तीसरे टेस्ट से बाहर रहेंगे.
ब्रॉड ने अपनी चोट के बारे में कहा, ‘‘यह टेस्ट काफी दर्द वाला रहा, मेरे दूसरे ओवर में मैंने गेंद के लिए डाइव किया और मेरा अंगूठा गलत तरीके से फिसल गया और मेरे ‘टेंडन’ में चोट लग गयी जो थोड़ा अजीब था. लेकिन अगर ऐसा दूसरे ओवर में हुआ है तो आपके पास खेलने के अलावा कोई विकल्प नहीं है. ’’ कल लगी इस चोट के बावजूद ब्रॉड ने आज दूसरे टेस्ट के चौथे दिन 33 रन देकर चार विकेट हासिल किए.
उन्होंने कहा, ‘‘शारीरिक रूप से यह काफी मुश्किल टेस्ट मैच था लेकिन यह खेल का हिस्सा है. यह टेस्ट जब समाप्त हो जायेगा तो मैं कुछ दिन के लिये टेंडन को आराम देने की कोशिश करूंगा. मेरा मानना है कि हर कोई चोट में अलग तरह से प्रतिक्रिया करता है और मुझे देखना होगा कि मेरा शरीर कैसा रहता है. ’’ ब्रॉड ने कहा, ‘‘मुंबई मैच के लिए आपके पास 17 दिन है जो काफी लंबा समय है, लेकिन मोहाली में काफी कम समय है. अगले मैच के लिये फिट होने की कोशिश करूंगा लेकिन मुंबई के लिये निश्चित रूप से फिट रहूंगा. ’’
Source: IOCL


















