एक्सप्लोरर

Brian Lara SRH Coach: जब ब्रायन लारा ने गेंदबाजों के छुड़ा दिए थे छक्के, 778 मिनटों तक क्रीज पर टिक कर बनाया था टेस्ट का सर्वाधिक स्कोर

Brian Lara Highest Test Score 400 Runs: लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में 778 मिनटों तक क्रीज पर टिक टेस्ट क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर बनाया था. 

Brian Lara Highest Test Score 400 Runs SRH IPL: ब्रायन लारा को आईपीएल की फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद ने बैटिंग कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. यह पहली बार है जब लारा किसी आईपीएल टीम के कोच बनेंगे. वे आईपीएल 2022 से अपना कार्यकाल शुरू कर देंगे. लारा इंटरनेशनल क्रिकेट के महान खिलाड़ी रहे हैं. उनका हैदराबाद से जुड़ा टीम के लिए खिलाड़ियों के लिए निश्चित तौर पर फायदेमंद रहेगा. यूं तो लारा के नाम कई धांसू रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, लेकिन इनमें एक बेहद खास रिकॉर्ड भी है. वह है टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक स्कोर बनाने का. लारा ने इंग्लैंड के खिलाफ एक मैच में 778 मिनटों तक क्रीज पर टिक टेस्ट क्रिकेट का सर्वाधिक स्कोर बनाया था. 

दरअसल साल 2004 में इंग्लैंड की टीम वेस्टइंडीज दौरे पर गई थी. यहां दोनों टीमों के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. इस सीरीज का चौथा मैच एंटीगुआ में 9 अप्रैल से शुरू हुआ. कप्तान लारा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. ओपनिंग के लिए क्रिस गेल और डेरेन गांगा आए. इस दौरान गंगा 46 गेंदों का सामना करते हुए 10 रन बनाए और आउट हो गए. अब बारी थी कप्तान लारा की. लारा क्रीज पर पहुंचे और टिक गए. उन्होंने वेस्टइंडीज की पहली पारी में 582 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 400 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 43 चौके और 4 छक्के जड़े. लारा ने  778 मिनटों तक बैटिंग की और उनका स्कोर ऐतिहासिक बन गया.

इस मुकाबले में लारा की 400 रनों की पारी के बाद वेस्टइंडीज ने पारी घोषित कर दी. वेस्टइंडीज ने 5 विकेट खोकर 751 रन बनाए और फिर इंग्लैंड को इनवाइट किया. इंग्लैंड के खिलाड़ी पहली पारी में कैरेबियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाए. उन्होंने पहली पारी में 285 रन और दूसरी पारी में 5 विकेट खोकर 422 रन बनाए. यह मैच ड्रॉ हो गया. यह मुकाबला भले ही वेस्टइंडीज ने न जीता हो, लेकिन इतिहास जरूर बना दिया. लारा की इस पारी को आज भी याद किया जाता है.

बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आईपीएल 2021 में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी. वह पॉइंट टेबल में सबसे नीचे रह गई थी. इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने टीम स्टाफ में बदलाव किया. लारा को बैटिंग कोच की जिम्मेदारी देने के साथ-साथ डेल स्टेन को फास्ट बॉलिंग कोच और मुथैया मुरलीधरन को स्पिन बॉलिंग कोच बनाया है.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित शर्मा का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने से चूका भारत, रोहित का 'साहसी' शतक बेकार; 387 बनाकर 27 रन से जीता इंग्लैंड
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स वनडे में खूब हुई पिटाई
एक वनडे मैच में सबसे ज्यादा रन देने वाले तीसरे गेंदबाज बने गुरनूर बराड़, लॉर्ड्स में हुई पिटाई
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget