एक्सप्लोरर

टेस्ट में 'बैजबॉल' लाने वाले ब्रेंडन मैकुलम का टी20 के लिए स्पेशल प्लान, भारत सीरीज से पहले दिया बड़ा बयान

India vs England T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 22 जनवरी से पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इससे पहले इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बड़ा बयान दिया है.

IND vs ENG T20 Series, Brendon McCullum: इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कोच बनने के बाद बैजबॉल लाने वाले ब्रेंडन मैकुलम अब इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम को भी कोचिंग देंगे. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि टेस्ट को बदलने वाले मैकुलम टी20 में क्या परिवर्तन करेंगे. ऐसे में मैकुलम ने खुद ही भारत के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले इसका जवाब दिया है. 

पहले टी20 से पहले ब्रेंडन मैकुलम ने संवाददाताओं से कहा, "मैं जानता हूं कि यह दौरा मुश्किल होने वाला है, क्योंकि हमारा सामना भारत की मजबूत टीम से हो रहा है, लेकिन मुझे पूरा विश्वास है कि हमारी टीम 'सतर्क शैली' की क्रिकेट खेलेगी."

दोनों टीम के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच बुधवार को ईडन गार्डंस में खेला जाएगा. इसके बाद तीन एक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच की सीरीज होगी, जो 19 फरवरी से पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण होगी. मैकुलम ने कहा, "यह शानदार और रोमांचक सीरीज होगी. हमें दो महीने पहले से इसके बारे में पता था और यह शानदार है."

मैकुलम मानते हैं कि कोई भी टीम हर मैच नहीं जीत सकती है. उन्होंने कहा, "आप हर मैच नहीं जीतेंगे. हम काफी प्रतिस्पर्धी होना चाहते हैं. हमारे ड्रेसिंग में बातें एकदम अलग होती हैं. हमारे पास मौजूद प्रतिभावान खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करवाने, सबको एक साथ लाने और सही स्किल्स खोजने के बारे में हैं. हमारे पास बेहतरीन बल्लेबाज, स्पिनर्स और बहुत तेज गेंदबाजी करने वाले तेज गेंदबाज हैं. बस अब इनको सही से इस्तेमाल करना है."
 
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम- जोस बटलर (कप्तान), जैकब बीथल, हैरी ब्रूक, फिल साल्ट, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, बेन डकेट, रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, ब्रायडन कार्से, जेमी ओवरटन, आदिल रशीद, साकिब महमूद और मार्क वुड.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: बारिश रुकी, लेकिन गीले आउटफील्ड की वजह से मैच शुरू होने में देरी
LIVE: बारिश रुकी, लेकिन गीले आउटफील्ड की वजह से मैच शुरू होने में देरी
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
गौतम गंभीर के सपोर्ट में उतरा भारत को 2011 का वर्ल्ड कप जिताने वाला कोच
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?
अजीत अगरकर को BCCI से कितनी सैलरी मिलती है?

वीडियोज

Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News
Sansani | Crime News: रफ्तार की रानी...मौत का 'मिस्ट्री मैन'!
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
टीम इंडिया के 600 टेस्ट मैच पूरे, जानें सबसे ज्यादा बार किसने हराया
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget