एक्सप्लोरर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज की भविष्यवाणी- अश्विन तोड़ सकते हैं मुरलीधरन के सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिनर ने कहा, "अश्विन अभी 34 साल के हैं और मेरे ख्याल से वह 42 साल की उम्र तक टेस्ट खेल सकते हैं. उनकी बल्लेबाजी में गिरावट आ सकती है, लेकिन गेंदबाजी में वह दिन-प्रतिदिन उभर रहे हैं. वह कम से कम 600 से ज्यादा टेस्ट विकेट तो लेंगे ही. हो सकता है कि वह मुरलीधरन के 800 विकेट के रिकॉर्ड को भी तोड़ दें."

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर ब्रैड हॉग का मानना है कि टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन श्रीलंका के पूर्व स्पिनर मुथैया मुरलीधरन के टेस्ट में सबसे ज्यादा 800 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं. बता दें कि अश्विन के नाम 78 टेस्ट मैचों में 409 विकेट हैं और वह मुरलीधरन के 800 टेस्ट विकेट से अभी 391 विकेट पीछे हैं. 

ब्रैड हॉग ने कहा, "अश्विन अभी 34 साल के हैं और मेरे ख्याल से वह 42 साल की उम्र तक टेस्ट खेल सकते हैं. उनकी बल्लेबाजी में गिरावट आ सकती है, लेकिन गेंदबाजी में वह दिन-प्रतिदिन उभर रहे हैं. वह कम से कम 600 से ज्यादा टेस्ट विकेट तो लेंगे ही. हो सकता है कि वह मुरलीधरन के 800 विकेट के रिकॉर्ड को भी तोड़ दें."

उन्होंने आगे कहा, "इसके पीछा का कारण यह है कि वह अच्छे स्पिनर हैं और उनमें इसकी क्षमता है. अश्विन की विकेट लेने की भूख बढ़ती जा रही है. वह इंग्लैंड के वातावरण में ढलने के लिए काउंटी क्रिकेट में भी खेले हैं, जिसके कारण अश्विन हाल के दिनों में सफल क्रिकेटर बने हैं."

हॉग ने मैदान पर अश्विन को एक शतरंज के खिलाड़ी की तरह का बताया और पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर उन्होंने जो पराक्रम दिखाया उसकी तारीफ की. हॉग ने कहा, "अश्विन के खिलाफ आप रन बनाने की कभी नहीं सोच सकते हैं. वह ऐसे गेंदबाज हैं, जिसके खिलाफ आप रक्षात्मक खेलना चाहेंगे. क्योंकि आपको पता रहेगा कि अश्विन के खिलाफ खेलने से आपका अच्छा टेस्ट होगा. मेरे ख्याल से मैदान के अंदर वह शतरंज के एक खिलाड़ी की तरह हैं. भारत के पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे में अश्विन ने जो पराक्रम दिखाया उसके बाद मैं अश्विन का काफी सम्मान करने लगा हूं. उनके खिलाफ खेलना मेरा सौभाग्य था. वह शानदार गेंदबाज हैं."

बता दें कि हॉग ने ऑस्ट्रेलिया के लिए सात टेस्ट, 120 वनडे और 15 टी20 मुकाबले खेले हैं. उन्होंने आगे कहा, "अश्विन भले ही फिलहाल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ ऑफ स्पिनर हैं. लेकिन वातावरण और नियमों में बदलाव के कारण हम उन्हें ऑल टाइम ग्रेटेस्ट गेंदबाज नहीं कह सकते हैं."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर
क्रिकेट के सबसे 'महान ऑलराउंडर' का 89 साल की उम्र में निधन, खेल जगत में शोक की लहर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget