एक्सप्लोरर

ENGvNZ: बोल्ट-साउदी के आगे 58 रनों पर खत्म हुआ इंग्लैंड का 'खेल'

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम की शुरूआत ही अंत जैसी हो गई है. ऑक्लैंड में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी की घातक गेंदबाज़ी के आगे मेहमान टीम टेस्ट के अपने छठे सबसे कम स्कोर(58 रन) पर ऑल-आउट होकर पवेलियन लौट गई.

नई दिल्ली/ऑकलैंड: न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड की टीम की शुरूआत ही अंत जैसी हो गई है. ऑक्लैंड में खेले जा रहे टेस्ट मुकाबले में ट्रेंट बोल्ट(6/32) और टिम साउदी(4/25) की घातक गेंदबाज़ी के आगे मेहमान टीम टेस्ट के अपने छठे सबसे कम स्कोर(58 रन) पर ऑल-आउट होकर पवेलियन लौट गई.

न्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने टॉस जीतकर पिच को भांप लिया और पहले गेदंबाज़ी करने का फैसला किया. जिसे उनके गेंदबाज़ों ने सही साबित कर दिया.

मैदान पर बल्लेबाज़ी के लिए उतरी इंग्लैंड की सलामी जोड़ी एलिस्टर कुक और स्टोनमैन से ही मुश्किलों की शुरूआत हो गई. बोल्ट ने सबसे पहले महज़ 6 रनों के योग पर कुक(5 रन) को लेथम के हाथों कैच आउट करवाकर वापस पवेलियन भेज दिया. इसके बाद कप्तान जो रूट तो अपना खाता भी नहीं खोल सके और शून्य के स्कोर पर बोल्ट की बेहतरीन गेंद पर बोल्ड हो गए.

एक के बाद एक दो विकेट चटका चुके बोल्ट का कहर यहीं कम नहीं हुआ. इसके बाद उन्होंने डीजे मलान(2 रन) को विकेटकीपर वाटलिंग के हाथों कैच आउट करवाकर टीम को बेहतरीन शुरूआत दिला दी. इससे पहले इंग्लैंड की टीम कुछ समझ पाती. टिम साउदी ने स्टोनमैन को 11 रनों के निजी स्टोर पर चलता कर दिया.

एक छोर पर साउदी और दूसरे छोर पर बोल्ट का कहर पूरी पारी के दौरान कम होता नहीं दिखा. न्यूज़ीलैंड के गेंदबाज़ों ने लगभग छह महीने के बाद टीम में वापसी कर रहे बेन स्टोक्स को भी नहीं बख्शा. बोल्ट की शानदार गेंद पर बेन स्टोक्स अपना खाता भी नहीं खोल सके और क्लीन बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौट गए. 

ENGvNZ: बोल्ट-साउदी के आगे 58 रनों पर खत्म हुआ इंग्लैंड का 'खेल

महज़ 18 रन के स्कोर पर आधी इंग्लिश टीम पवेलियन लौट गई. जिसके बाद साउदी ने जॉनी बेयरस्टो(0 रन) को आउट किया. बेयरस्टो के जाने के जाने के बाद बोल्ट ने वोक्स को 5 रन के स्कोर पर बोल्ड कर टेस्ट क्रिकेट में छठी बार एक पारी में पांच विकेट चटकने का कारनामा किया.

वोक्स के बाद स्टुअर्ट ब्रॉड भी अपना खाता नहीं खोल सके और साउदी का चौथा शिकार बने. 27 रनों के स्कोर पर नौ विकेट गंवाने के बाद अंतिम विकेट के लिए ओवरटन ने जेम्स एंडरसन के साथ मिलकर अपनी टीम को 50 रनों के पार पहुंचाया. लेकिन 58 रनों के कुल स्कोर पर पूरी इंग्लैंड की टीम ऑल-आउट होकर वापस पवेलियन लौट गई.

इंग्लैंड की टीम टेस्ट मैच के पहले दिन पहले सेशन में ही आल-आउट हो कर लौट गई. पूरी टीम में महज़ दो बल्लेबाज़ दहाई के आंकड़े में पहुंच सके. जबकि पांच बल्लेबाज़ तो खाता भी नहीं खोल सके. ट्रेंट बोल्ट ने आज टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर की पारी की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज़ी की. इससे पहले उन्होंने 6 विकेट 40 रन देकर चटकाए थे. जिसे उन्होंने आज पीछे छोड़ दिया. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
शिखर धवन हुए गुस्से से आगबबूला, टी20 लीग पर 'लीगल एक्शन' की धमकी
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?
दिल्ली कैपिटल्स का कोच बनने पर युवराज सिंह को कितनी सैलरी मिलेगी?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
राहुल गांधी और डीके शिवकुमार के वीडियो पर बवाल, BJP ने बताया कर्नाटक का अपमान
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
आशुतोष रांका, सौरव दास पर किन धाराओं में FIR, हो सकती है कितनी सजा?
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में कहीं बारिश तो कहीं मौसम रहेगा शुष्क, IMD ने दिया अलर्ट
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
जंतर-मंतर पर नहीं होंगे प्रदर्शन, यह जगह कैसे बनी थी लोकतंत्र की आवाज?
Embed widget