एक्सप्लोरर

अमेरिकी सिंगर का हमशक्ल था ये पाकिस्तानी गेंदबाज, अपने आखिरी टेस्ट में गावस्कर भी देखकर रह गए थे हैरान

1980 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 7 विकेट लेने वाले तौसीफ की काबिलियत 7 साल बाद सामने आई. जब उन्होंने 1987 के बैंगलोर टेस्ट में पाकिस्तान के भारत पर 16 रनों से रोमांचक जीत में अहम भूमिका निभाई.

पाकिस्तानी क्रिकेटर तौसीफ अहमद जो 1980 और 1993 के बीच राष्ट्रीय टीम के लिए 104 मैचों में दिखाई दिए, उनका जन्म 1958 में आज ही के दिन हुआ था. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर अहमद को उनके 62 वें जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं. तौसीफ अहमद अपनी गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे और वो जब भारत टेस्ट खेलने आए थे तो सब उनके प्रदर्शन को देख चौंक गए. माना जाता है कि तौसीफ का चेहरा मशहूर अमेरिकी सिंगर लियोनेल रिची से मिलता-जुलता था.

4 टेस्ट, 70 एकदिवसीय, 148 अंतर्राष्ट्रीय विकेट. पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने 1987 में बेंगलुरु टेस्ट में भारत पर 16 रन की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. उन्होंने मैच में नौ विकेट झटके थे.

तौसीफ ने 1980 में डेब्यू किया था लेकिन उन्होंने असली कारनामा 7 साल बाद भारत के खिलाफ बैंगलोर टेस्ट में किया. 1987 के इस टेस्ट में तौसीफ की गेंदबाजी का ही वो कमाल था कि पाकिस्तान की टीम 16 रनों से मैच जीतकर सीरीज पर कब्जा करने में कामयाब रही थी. इस दौरान तौसीफ ने 9 विकेट लिए थे और टीम ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-0 से अपने नाम कर लिया था.

तौसीफ ने जब ऑस्ट्रेलिया के साथ डेब्यू किया था तो उन्होंने 7 विकेट लिए थे. इसके बाद उन्होंने 34 मैच और खेले जहां उन्होंने 93 विकेट अपने नाम किए.

टीम इंडिया के साथ मैच के दौरान भारत को जीत के लिए 221 रन बनाने थे. एक तरफ सुनील गावस्कर लगातार कोशिश कर रहे थे लेकिन दूसरे छोर से उनका कोई और बल्लेबाज साथ नहीं दे रहा था. ऐसे में कुछ भी काम नहीं आ पाया और भारत को अपने आखिरी मैच में गावस्कर बचा नहीं पाए.

पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर ने मार्च 1982 में श्रीलंका के खिलाफ अपनी पहली वनडे कैप अर्जित की. उन्होंने खेल के 50 ओवर के प्रारूप में पाकिस्तान के लिए खेले गए 70 मैचों में 55 विकेट हासिल किए. इसके अलावा, अहमद ने 176 प्रथम श्रेणी मैचों में 697 विकेट और अपने क्रिकेटिंग करियर के दौरान खेले 177 लिस्ट ए खेलों में 185 विकेट लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Team India Head Coach: वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
वीवीएस लक्ष्मण क्यों नहीं बने इंडिया के हेड कोच? खुद बताया सच
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
भुवनेश्वर ने दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब, टीम इंडिया का कॉल आया तो क्या करेंगे?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट
2 साल बाद टीम इंडिया में वापसी के बाद सरफराज खान का रिएक्शन, किया स्पेशल पोस्ट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget