एक्सप्लोरर

IND vs AUS 5th Test: सिडनी टेस्ट से बाहर होंगे ऋषभ पंत? जानें क्या हो सकती है टीम इंडिया का प्लेइंग इलेवन

BGT 2024-25: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऋषभ पंत के खराब प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट के लिए बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. पंत की लगातार नाकामी के चलते उन्हें सिडनी टेस्ट में प्लेइंग 11 से बाहर किया जा सकता है.

Dhruv Jurel Rishabh Pant Sydney Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है. अब 3 जनवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का पांचवां टेस्ट मैच खेला जाना है. पांचवां टेस्ट मैच 3 जनवरी से 7 जनवरी तक सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है. इस टेस्ट मैच को जीतकर भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को ड्रॉ कराना चाहेगी. लेकिन ऋषभ पंत के बेमतलब के शॉट टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. ऐसे में अब खबर आ रही है कि पंत को सिडनी टेस्ट से बाहर किया जा सकता है. ऋषभ पंत की जगह ध्रुव जुरेल को मौका मिल सकता है.

ऋषभ पंत का प्रदर्शन रहा निराशाजनक
मेलबर्न टेस्ट में ऋषभ पंत ने कई गलतियां कीं. जब टीम को संभलकर खेलने की जरूरत थी, तब उन्होंने नाथन लियोन की गेंद पर जोखिम भरा शॉट खेला और मिचेल मार्श को कैच थमा बैठे. इसके बाद भारतीय टीम 121/3 से 155 रन पर सिमट गई और मैच 184 रन से हार गई. पंत के प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट को 5वें टेस्ट से पहले अपनी प्लेइंग 11 पर दोबारा विचार करने पर मजबूर कर दिया है.

ध्रुव जुरेल को मिलेगा मौका?
ऋषभ पंत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल का नाम चर्चा में है. जुरेल ने इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच खेले गए मैचों में शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने मेलबर्न में 80 और 68 रनों की दो अहम पारियां खेलीं. इसके अलावा ईरानी ट्रॉफी में भी उन्होंने 93 रन बनाकर अपनी अहमियत साबित की.

ध्रुव जुरेल का फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड भी पंत से बेहतर नजर आता है. उन्होंने 22 मैचों में 45.74 की औसत से 1235 रन बनाए हैं. जुरेल ने भारतीय टीम के लिए 6 पारियों में 40.40 की औसत से 202 रन बनाए हैं. इसमें एक अर्धशतक भी शामिल है. हालांकि ऋषभ पंत की आक्रामकता के मुकाबले जुरेल टीम को स्थिरता देने में ज्यादा सक्षम माने जाते हैं.

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS: सिडनी में होगा पिंक टेस्ट, गुलाबी-गुलाबी हो जाएगा पूरा मैदान; जानें इसके पीछे छुपी फुल स्टोरी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
कीरोन पोलार्ड बने मुंबई इंडियंस के हेड कोच, MI ने किया एलान
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
संजू-अभषेक ओपनर, नंबर-3 पर वैभव सूर्यवंशी... IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 को लेकर मिली सलाह
संजू-अभषेक ओपनर, नंबर-3 पर वैभव सूर्यवंशी... IND-NZ दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 को लेकर मिली सलाह
113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी
113 पर ढेर इंडिया-ए, राहुल-सुदर्शन नहीं खोल पाए खाता; न्यूजीलैंड ने की घातक गेंदबाजी

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
'हिमवीरों ने वीरता से...', PM मोदी ITBP के स्थापना दिवस पर जवानों को दी बधाई
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
20 साल से घरों में बन रहे थे पटाखे? सिवान में 5 लोगों की मौत के बाद प्रशासन पर उठे सवाल
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
IND-NZ दूसरे टी20 में टूटेगा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड? श्रेयस अय्यर को चाहिए सिर्फ 25 रन
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, प्रभास का लुक उड़ा देगा होश, जानें- कब रिलीज होगी फिल्म?
'फौजी' का धांसू टीजर आउट, विद्रोही सैनिक के दमदार अवतार में दिखे प्रभास
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
आतंकवाद के खिलाफ इजरायल का बड़ा ऑपरेशन, 2 सैनिकों की मौत के बाद एक्शन में नेतन्याहू
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
PM Kisan: 24वीं किस्त की तारीख तय, लेकिन इन किसानों को लग सकता है झटका
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
लाइव रिपोर्टिंग के दौरान समुद्री लहर की चपेट में आया पत्रकार, वीडियो वायरल
Embed widget