एक्सप्लोरर

'मेरे पापा का अपमान हुआ...', नितीश रेड्डी के अंदर सुलग रही थी पिता को आत्मसम्मान दिलाने की आग

Nitish Kumar Reddy: एक क्रिकेटर का सपना, एक पिता का विश्वास और एक परिवार का संघर्ष - यह सब नितीश रेड्डी की कहानी से जुड़ा है. ऑस्ट्रेलिया में अपनी शानदार पारी से नितीश ने खूब सुर्खियां बटोरीं.

Nitish Kumar Reddy Success Story: 21 वर्षीय युवा क्रिकेटर नितीश कुमार रेड्डी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाना सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि परिवार के सम्मान की लड़ाई थी. उनके टखने पर बना 'अकिलीज हील' टैटू पिछले 10 सालों की कठिनाइयों और संघर्षों का प्रतीक है. नितीश ने अपने पिता मुत्याला रेड्डी को वह सम्मान वापस दिलाने की कसम खाई, जो उन्होंने परिवार की आर्थिक कठिनाइयों के कारण खो दिया था. जून के महीने में पीटीआई से बात करते हुए नितीश ने अपने परिवार के संघर्ष के दिनों की कहानी सुनाई थी.

12 साल की उम्र में नितीश ने रिश्तेदारों से अपने पिता का अपमान होते सुना था. नितीश के पिता मुत्याला रेड्डी ने हिंदुस्तान जिंक से वीआरएस ले लिया था और नितीश के क्रिकेट के सपने को पूरा करने के लिए 20 लाख रुपए से माइक्रो-फाइनेंस का कारोबार शुरू किया. लेकिन कारोबार में घाटा हुआ और दोस्तों ने कर्ज नहीं चुकाया. इसके बावजूद परिवार ने नितीश के क्रिकेट करियर को जारी रखा.

नितीश कुमार रेड्डी ने कहा, "मैं अपने पापा का सम्मान सिर्फ एक ही तरीके से लौटा सकता था—भारतीय टीम में जगह बनाकर." उस वक्त परिवार के पास साल में सिर्फ ₹15,000 का एक बैट खरीदने की क्षमता थी.

अपने पहले टेस्ट शतक के दौरान, नितीश कुमार रेड्डी ने 'अमरेंद्र बाहुबली' स्टाइल में जश्न मनाया, जो उनके पिता के लिए था. पिता मुत्याला ने भावुक होकर कहा, "मेरी खुशी शब्दों में बयां नहीं हो सकती. विराट सर ने उसे और मेहनत करने को कहा है."

नितीश कुमार रेड्डी की सफलता में आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एमएसके प्रसाद का भी योगदान रहा. प्रसाद ने बताया, "उन्होंने हमारी U-14 अकादमी से शुरुआत की और लगातार मेहनत के दम पर भारतीय U-19 टीम में जगह बनाई."

यह भी पढ़ें:
मेलबर्न में होगी बिरयानी पार्टी... पिता की मौजूदगी में नितीश कुमार रेड्डी ने जड़ा पहला टेस्ट शतक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
Highlights: मानव सुतार ने लिए 10 विकेट, भारत ने 165 रनों से जीता गॉल टेस्ट
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
पडिक्कल या मानव सुतार, कप्तान गिल ने किसे बताया जीत का सबसे बड़ा हीरो?
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास
करियर के दूसरे टेस्ट में सबसे आगे निकले मानव सुतार, 10 विकेट लेकर बदल डाला इतिहास

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget