एक्सप्लोरर

Rohit-Virat: 'अपने हीरो को जीरो मत बनाओ', खराब फॉर्म के बीच रोहित-विराट को बॉर्डर पार से मिला सपोर्ट

Border–Gavaskar Trophy: बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म अच्छा नहीं रहा था. अब 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने जा रही है.

Basit Ali Support Rohit Sharma and Virat Kohli: विराट कोहली और रोहित शर्मा की हालिया खराब फॉर्म भारतीय क्रिकेट फैंस और एक्सपर्ट्स के बीच चिंता का विषय बन गया है. बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में उनके प्रदर्शन को देखकर कुछ लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. सवाल तो यहां तक ​​उठ रहे हैं कि क्या अब इन दिग्गजों का दौर खत्म होने वाला है? इसी बीच पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने अनोखा संदेश देते हुए भारतीय फैंस को सलाह दी है कि वे अपने स्टार्स पर इतनी जल्दी भरोसा न खोएं.

बासित अली ने की इमोशनल अपील
बासित अली ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो में फैंस से भावुक अपील करते हुए कहा, "ऐसी बातें हो रही हैं कि विराट कोहली, रोहित शर्मा और अश्विन को टीम से बाहर कर देना चाहिए. लेकिन क्या आपके पास उनके स्तर के कोई खिलाड़ी हैं? क्या आप उन खिलाड़ियों को टीम से बाहर करेंगे जिनकी गुणवत्ता किसी से कम नहीं है?" बासित ने कहा कि भारत को जल्दबाजी में अपने सितारों पर सवाल नहीं उठाना चाहिए, बल्कि उन्हें मोटीवेट करना चाहिए ताकि वे अपनी फॉर्म में लौट सकें.

रोहित-विराट को बासित अली ने दी सलाह
बासित अली ने यह भी माना कि रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैच प्रैक्टिस की कमी का सामना करना पड़ा है. उन्होंने दिलीप ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया, जबकि भारतीय टेस्ट टीम के कई अन्य खिलाड़ियों ने इस टूर्नामेंट में हिस्सा लिया था. बासित ने कहा, "विराट और रोहित को मैच प्रैक्टिस की जरूरत है. उन्हें ऐसे मैदानों पर खेलने की इजाजत दी जानी चाहिए जहां वे लंबे समय तक क्रीज पर टिक सकें."

22 नवंबर से शुरू होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी
भारतीय टीम लगातार दो बार से ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीत रही है. 22 नवंबर से भारतीय टीम ऑस्ट्रेलियाई धरती पर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलेगा. यह ट्रॉफी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज है, जिसमें भारत लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतकर इतिहास रच सकता है. इसके लिए टीम के सीनियर खिलाड़ियों का फॉर्म में रहना जरूरी है.

यह भी पढ़ें:
BGT: 'ऑस्ट्रेलिया को 4-0 से नहीं हरा सकते', बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले सुनील गावस्कर ने कह दी कड़वी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी करोड़ों की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget