एक्सप्लोरर

Shubman Gill Injury: एडिलेड टेस्ट से भी नदारद रहेंगे शुभमन गिल? उंगली की चोट पर आया बड़ा अपडेट!

Border–Gavaskar Trophy: पर्थ टेस्ट से पहले शुभमन गिल की उंगली में चोट लग गई थी. इस वजह से वह पहले टेस्ट में नदारद थे. अब दूसरे टेस्ट से पहले गिल की उंगली की चोट को लेकर फिर से चर्चा शुरू हो गई है.

IND vs AUS 2nd Test Shubman Gill Thumb Injury Update: भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच जीत लिया है. अब भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट 6 दिसंबर से 10 दिसंबर तक एडिलेड ओवल में खेला जाएगा. रोहित शर्मा अपने परिवार को समय देने के कारण पहले टेस्ट में नहीं खेल पाए थे और शुभमन गिल उंगली की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे. अब रोहित शर्मा दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे, लेकिन शुभमन गिल के टीम में शामिल होने की संभावना कम नजर आ रही है.

गिल की चोट की क्या है ताजा स्थिति?
शुभमन गिल की चोट को लेकर शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि उन्हें कम से कम दो हफ्ते आराम करना होगा. भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने संकेत दिए थे कि अगर उनकी चोट में सुधार होता है तो वह पहले टेस्ट में खेल सकते हैं. हालांकि, चोट गंभीर होने के कारण ऐसा नहीं हो सका.

अब यह साफ हो गया है कि शुभमन गिल 31 नवंबर से 1 दिसंबर तक कैनबरा के मनुका ओवल में प्रधानमंत्री इलेवन के खिलाफ होने वाले डे-नाइट प्रैक्टिस मैच में भी नहीं खेलेंगे. यह प्रैक्टिस मैच भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में होने वाले पिंक बॉल टेस्ट की तैयारियों के लिए अहम था.

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से टीम से जुड़े एक सूत्र ने बताया, "गिल को डॉक्टर ने 10 से 14 दिनों तक आराम की सलाह दी थी. वह प्रैक्टिस मैच में नहीं खेलेंगे और एडिलेड टेस्ट में उनकी भागीदारी भी संदिग्ध है. चोट से ठीक होने के बाद भी उन्हें मैदान पर उतरने से पहले अच्छी प्रैक्टिस की जरूरत होगी."

गिल की जगह कौन करेगा भरपाई?
चार साल पहले गाबा टेस्ट में शानदार डेब्यू पारी खेलकर भारत को ऐतिहासिक जीत दिलाने वाले शुभमन गिल अब टेस्ट क्रिकेट में तीसरे नंबर के बल्लेबाज के तौर पर टीम के अहम सदस्य बन गए हैं. टीम मैनेजमेंट ने गिल को चेतेश्वर पुजारा के विकल्प के तौर पर इस पोजिशन पर भेजा था. ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में उनकी गैरमौजूदगी में यह जिम्मेदारी विराट कोहली या केएल राहुल में से किसी एक को सौंपी जा सकती है.

यह भी पढ़ें:
GT ने नहीं खेला RTM कार्ड, मोहम्मद शमी को छोड़ने पर खोला बड़ा राज, आशीष नेहरा बोले- प्लान था, लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
हार्दिक पांड्या की गुजरात टाइटंस में वापसी? IPL 2027 से पहले इस बात पर फंसा पेंच
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
अभिषेक पोरेल से यश दयाल तक, इन किकेटरों पर लग चुका है रेप का आरोप
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान
रद्द हो गया बांग्लादेश दौरा? BCCI ने किया भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल का एलान

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
गजब...चोरों ने डिपो से चुरा ली पूरी बस, फिर हुआ मजेदार किस्सा
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
बजट रखिए तैयार, इस महीने लॉन्च होने जा रहीं ये शानदार गाड़ियां
Embed widget