एक्सप्लोरर

IND vs AUS 4th Test: मेलबर्न में ड्रॉ होता टेस्ट कैसे हार गई टीम इंडिया? जानें कौन रहा सबसे बड़ा गुनाहगार

Border–Gavaskar Trophy: BGT 2024-25 का चौथा टेस्ट मैच भारत के लिए काफी अहम था. लेकिन मेलबर्न टेस्ट में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा, जबकि यह एक ड्रॉ टेस्ट मैच साबित होने वाला था.

Why Team India lose the drawn Test in Melbourne: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का चौथा टेस्ट मैच खत्म हो गया है. 26 दिसंबर से शुरू हुआ मेलबर्न टेस्ट पूरे पांच दिन तक खेला गया, जिसमें भारत को करारी हार का सामना करना पड़ा. चौथा टेस्ट मैच काफी रोमांचक रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि मैच का कुछ हिस्सा ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में था तो कुछ हिस्सा भारत के पक्ष में. लेकिन मेलबर्न टेस्ट मैच आखिर में ऑस्ट्रेलिया के दस्ताने में गया.

भारत की करारी हार के बाद लोग इसके पीछे की वजह तलाशने में जुट गए हैं. मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ होने वाला था, लेकिन इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि भारत को यह मैच क्यों हारना पड़ा. ऐसे में जानिए मेलबर्न टेस्ट की हार का सबसे बड़ा गुनाहगार कौन था.

जानें कौन रहा सबसे बड़ा गुनाहगार
मेलबर्न टेस्ट की दूसरी पारी के पहले सेशन में 33 रन पर 3 विकेट गिर गए थे. इसके बाद ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल ने पारी को संभाला. दूसरा सेशन पूरी तरह से भारत के पक्ष में रहा. ऐसा इसलिए क्योंकि दूसरे सेशन में कोई विकेट नहीं गिरा. अब ऐसा लग रहा था कि मेलबर्न टेस्ट ड्रॉ हो जाएगा.

इसके बाद तीसरे सेशन तक ऑस्ट्रेलिया ने भी मान लिया था कि यह टेस्ट मैच ड्रॉ हो जाएगा. यही वजह थी कि ऑस्ट्रेलिया ने गेंद ट्रेविस हेड को दी. फिर ऋषभ पंत ने ट्रेविस हेड को छक्का मारने की योजना बनाई, जिसके चलते ऋषभ हेड के जाल में फंस गए और सीधे मिचेल मार्श को कैच दे बैठे.

ऋषभ पंत के आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से ध्वस्त हो गई. अचानक ही विकेटों का गिरना शुरू हो गया. ऐसे में ऋषभ पंत का बेमतलब शॉट टीम इंडिया की हार का कारण बन गया. सोशल मीडिया पर उन्हें हार का जिम्मेदार ठहराया गया.

पंत पहली पारी में भी कर चुके थे ऐसी गलती
मेलबर्न टेस्ट के तीसरे दिन भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने गैरजिम्मेदाराना शॉट खेला था. पंत ने स्कॉट बोलैंड की गेंद पर स्कूप करने की कोशिश की, लेकिन गेंद हवा में ऊंची चली गई और थर्ड मैन पर नाथन लियोन ने आसान सा कैच लपक लिया. इस दौरान कमेंट्री कर रहे गावस्कर ने इसे टीम के लिए निराशाजनक पल बताया था.

गावस्कर ने पंत के शॉट को अहंकार से प्रेरित बताया था. उन्होंने कहा, "मुझे उनके पहले शॉट से कोई दिक्कत नहीं थी. लेकिन अगली गेंद पर उन्होंने अहंकार में वही कोशिश दोहराई. मैंने भी अपने करियर में गेंदबाज को दिखाने की कोशिश में ऐसे शॉट खेले हैं. लेकिन टेस्ट क्रिकेट आसान नहीं है."

यह भी पढ़ें:

Watch: ट्रेविस हेड पर लगेगा बैन? ऋषभ पंत को आउट कर किया अजीब सेलिब्रेशन; जानें क्या है उसका मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट स्क्वॉड में शामिल हुए सरफराज खान, BCCI ने किया आधिकारिक एलान
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
आखिरी ओवर में चाहिए थे 16 रन, सिराज ने की छक्कों की बारिश; श्रीलंका ने चेक किया बैट
Highlights: भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
भारत ने श्रीलंका इलेवन को 6 विकेट से हराया, दूसरी पारी में चमके गिल और जायसवाल
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर
रहाणे का खुलासा, यशस्वी जायसवाल पर लगने वाला था 4 मैच का बैन; ऐसे बचाया करियर

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
सरकार ने ED डायरेक्टर राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
50 हजार की डाउन पेमेंट पर Fronx खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? जानें हिसाब
Embed widget