एक्सप्लोरर

Watch: DSP मोहम्मद सिराज के आगे नहीं चली ट्रेविस हेड की दबंगई, बोल्ड कर दिया तगड़ा सेंड-ऑफ

Mohammed Siraj: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिराज के तेवर काफी आक्रामक हैं. दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मैदान पर सिराज और ट्रेविस हेड के बीच कहासुनी हुई. सिराज ने हेड को तगड़ा सेंड-ऑफ दिया.

Mohammed Siraj Aggressive Send-Off To Travis Head: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है, जिसका दूसरा टेस्ट मैच 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जा रहा है, जो डे-नाइट पिंक बॉल टेस्ट मैच है. इस टेस्ट मैच के दूसरे दिन ट्रेविस हेड भारतीय टीम के लिए सिरदर्द बन गए थे. ना तो रविचंद्रन अश्विन, ना ही जसप्रीत बुमराह और ना ही हर्षित राणा उन्हें आउट कर पाए. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से हेड ने बड़ी पारी भी खेली, लेकिन मोहम्मद सिराज ट्रेविस हेड के लिए शामत बनकर आए. सिराज ने हेड को बोल्ड कर पवेलियन वापस भेजा और साथ ही उन्हें आक्रामक अंदाज में विदाई भी दी.

सिराज का आक्रामक अंदाज
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ट्रेविस हेड के खिलाफ अपने जोश और आक्रामकता का शानदार प्रदर्शन किया. एडिलेड में चल रहे टेस्ट मैच के दौरान सिराज ने 82वें ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन भेजा. इसके बाद सिराज ने हेड को आक्रामक सेंड-ऑफ देकर अपना जोश दिखाया. इस घटना के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली.

मोहम्मद सिराज और ट्रेविस हेड के बीच हुई यह झड़प सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है. सिराज के आक्रामक अंदाज और हेड से हुई कहासुनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस घटना के बाद स्टेडियम में बैठे ऑस्ट्रेलियाई दर्शक मोहम्मद सिराज पर "बू...बू..." चिल्लाने लगे. यह देखकर सिराज ने भी इशारों से ऑस्ट्रेलियाई दर्शकों को करारा जवाब दिया.

हेड की दमदार पारी
पहले टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करने के बाद ट्रेविस हेड ने दूसरे टेस्ट मैच में भी दमदार पारी खेली. दूसरे टेस्ट की पहली पारी में ट्रेविस हेड ने 99.29 की स्ट्राइक रेट से 141 गेंदों पर 140 रन बनाए. इसमें 17 चौके और 4 छक्के शामिल थे.

सिराज का चला जादू
मोहम्मद सिराज ने पहले टेस्ट मैच में भी शानदार गेंदबाजी की थी. अब सिराज ने एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में भी दमदार गेंदबाजी की है. मोहम्मद सिराज ने दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 24.3 ओवर गेंदबाजी की. सिराज ने 4 की इकॉनमी से 4 विकेट लिए. जिसमें 5 मेडन ओवर भी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें:
Travis Head vs India: ट्रेविस हेड को क्यों कहते हैं भारत का सबसे बड़ा 'दुश्मन', इन आंकड़ों से मिल जाएगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget