एक्सप्लोरर

BPXI vs SA: टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में होगी ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा की परीक्षा

साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले प्रैक्टिस मैच में रोहित शर्मा ओपनर बल्लेबाज के तौर पर खुद साबित करने मैदान पर उतरेंगे.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम अपनी तैयारियों में जुट गई हैं. तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले भारतीय खिलाड़ी साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्रैक्टिस मैच में बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन की तरफ से मैदान पर उतरेंगे. इस अभ्यास मैच सबकी नजर ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पर होगी. रोहित इस मुकाबले में ओपनर बल्लेबाज के तौर पर अपने ट्रायल के अंतिम प्रयास में खुद को साबित करना चाहेंगे. राष्ट्रीय चयन समिति और टीम प्रबंधन ने रोहित के स्ट्रोक्स खेलने की काबिलितय को देखते हुए उन्हें सलामी बल्लेबाज के तौर पर आगे बढ़ाने का फैसला किया है और अगले पांच टेस्ट इस 32 साल के स्टाइलिश बल्लेबाज के लिये अहम साबित होंगे. दूसरे ओपनर बल्लेबाज के तौर पर उनके पास मयंक अग्रवाल होंगे और दोनों दो अक्टूबर से विशाखापत्तनम में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से एक दूसरे के साथ तालमेल बिठाना चाहेंगे. तीसरे अहम खिलाड़ी उमेश यादव होंगे जिन्हें चोटिल जसप्रीत बुमराह के स्थान पर टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि गुरूवार को सभी का ध्यान रोहित पर लगा होगा. सफेद गेंद के प्रारूप में आधुनिक समय के महान खिलाड़ियों में से एक रोहित का 27 टेस्ट मैचों में औसत 39.62 का है जिसमें तीन शतक शामिल हैं. लाल गेंद के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे और तेजी से आगे बढ़ रहे हनुमा विहारी ने वेस्टइंडीज में प्रभावशाली प्रदर्शन के बूते मध्य क्रम का अपना स्थान मजबूत किया है जिससे रोहित के लिए बचा हुआ एकमात्र विकल्प शीर्ष स्थान पर बल्लेबाजी करना था. तीन दिवसीय मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ गेंदबाजी आक्रमण में कागिसो रबाडा, वर्नोन फिलेंडर और लुंगी एनगिडी शामिल हैं. विशाखापत्तनम में शुरूआती मैच से पहले यह अच्छा ‘ड्रेस रिहर्सल’ होगा. रोहित की लाल एस जी, ड्यूक या कूकाबुरा गेंद के खिलाफ तकनीक थोड़ी संदेह वाली रही है लेकिन वीरेंद्र सहवाग की अपार सफलता को ध्यान में रखते हुए विराट कोहली और रवि शास्त्री इस दांव को खेलने को तैयार हैं. अगर यह कारगर रहता है तो इस कदम को ‘मास्टरस्ट्रोक’ माना जायेगा, लेकिन अगर ऐसा नहीं हुआ तो ए टीम में सलामी बल्लेबाजों के तौर पर शुभमन गिल, अभिमन्यु ईश्वरन और प्रियांक पांचाल मौजूद होंगे. लोकेश राहुल को नहीं भूलना चाहिए जो बड़ी पारी खेलना चाहेंगे ताकि अपनी जगह वापस ले सकें. वहीं पृथ्वी साव भी डोपिंग प्रतिबंध और कड़े सबक के बाद वापसी के लिये बेताब होंगे. उप महाद्वीप की नीची और धीमी पिचों पर रोहित अगर सफल रहते हैं तो भी इस बात की गारंटी नहीं है कि वह न्यूजीलैंड के मैदानों पर इसे दोहराने में सक्षम होंगे, जहां ट्रेंट बोल्ट उन्हें पस्त करने के लिये मौजूद होंगे. भारत के बेहतरीन वनडे सलामी बल्लेबाजों में से एक के लिए हालांकि सफर काफी मुश्किल भरा होगा क्योंकि अगले छह महीने खेल के इस पारंपरिक प्रारूप में उनके भाग्य का फैसला करेंगे. टीमें इस प्रकार हैं: बोर्ड प्रेसीडेंट इलेवन: रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, प्रियांक पांचाल, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, सिद्धेश लाड, केएस भरत (विकेटकीपर), जलज सक्सेना, धर्मेंद्रसिंह जडेजा, आवेश खान, ईशान पोरेल, शारदुल ठाकुर और उमेश यादव. साउथ अफ्रीका टेस्ट: फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बावुमा (उप कप्तान), थ्यूनिस डी ब्रुन, क्विंटन डी कॉक, डीन एल्गर, जुबैर हम्जा, केशव महाराज, ऐडन मार्कराम, सेनुरान मुथुसैमी, लुंगी एनगिडी, एनरिक नार्टजे, वर्नोन फिलैंडर, डेन पीट, कागिसो रबाडा, रूडी सेकंड. मैच भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े नौ बजे शुरू होगा.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
Delhi Premier League 2026: नए सीजन में क्या होगा खास, जानिए A टू Z
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget