एक्सप्लोरर

BLOG: क्यों प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पा रहे हैं यजुवेंद्र चहल

आखिर क्यों प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने के लिए परेशान हैं कुछ वक्त पहले तक टीम के अहम यदस्य रहे युजवेन्द्र चहल.

इस सवाल का जवाब ढूंढने में इन दिनों सबसे ज्यादा व्यस्त खुद यजुवेंद्र चहल ही होंगे. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई तीन टी-20 मैचों की सीरीज में उन्हें एक भी मैच में मौका नहीं मिला. वो बेंच पर रहे. चूंकि टीम इंडिया ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली इसलिए उनके ना होने को लेकर ज्यादा चर्चा भी नहीं हुई. पहले मैच में भी अगर डकवर्थ लुइस का नियम ना लागू हुआ होता तो मैच का नतीजा भारत के पक्ष में जाता दिख रहा था.

खैर, नतीजों से अलग अब चर्चा ये है कि यजुवेंद्र चहल को मैदान में उतरने का मौका क्यों नहीं मिल रहा है. और इस सवाल का जवाब है- क्रुनाल पांड्या. बतौर स्पिनर कभी विराट कोहली की आंखों का तारा रहे यजुवेंद्र चहल इन दिनों उनकी ‘प्रायऑरिटी लिस्ट’ में नहीं हैं. उस लिस्ट में अब क्रुनाल पांड्या ने जगह बना ली है. कंगारुओं के खिलाफ तीनों टी-20 मैच में विराट कोहली ने क्रुनाल पांड्या को प्लेइंग 11 में मौका दिया. बड़ी बात ये है कि क्रुनाल पांड्या को पहले मैच में रनों की जबरदस्त मार पड़ी थी. उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 55 रन लुटा दिए थे और उन्हें कोई कामयाबी भी नहीं मिली थी.

ज्यादातर लोगों को लगा था कि अगले टी-20 मैच में शायद ही क्रुनाल पांड्या मैदान में नजर आएंगे और यजुवेंद्र चहल वापसी करेंगे. खास तौर पर इसलिए क्योंकि भारत को चार रनों से मिली हार में क्रुनाल पांड्या के लुटाए रन सभी को फूटी आंख नहीं सुहा रहे थे. बावजूद इसके विराट कोहली ने अपनी पसंद को ‘बैक’ किया. क्रुनाल पांड्या दूसरे टी-20 में भी खेले. जिसमें उन्होंने 4 ओवर में 26 रन देकर 1 विकेट भी लिया. बारिश की वजह से उस मैच का नतीजा नहीं निकला. इसके बाद तीसरे मैच में क्रुनाल पांड्या ने कहानी बदल दी. उन्होंने 36 रन देकर चार विकेट लिए. टीम को जीत दिलाई. इस जीत की बदौलत भारत को टी-20 सीरीज में हराने का कंगारुओं का सपना पूरा नहीं हुआ. क्रुनाल पांड्या को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

BLOG: क्यों प्लेइंग 11 में जगह नहीं बना पा रहे हैं यजुवेंद्र चहल

कहां पिछड़ रहे हैं यजुवेंद्र चहल?
चार्ल्स डार्विन का सिद्धांत है- सर्वाइवल ऑफ द फिटेस्ट. हर कप्तान को अपनी टीम में ऐसा खिलाड़ी चाहिए जो अपने तय रोल से अलग भी कुछ करता हो. क्रुनाल पांड्या के तौर पर विराट कोहली को एक ऐसा गेंदबाज मिलता है जो ना सिर्फ गेंदबाजी करता है बल्कि जरूरत पड़ने पर बल्लेबाजी भी कर सकता है. आईपीएल में क्रुनाल पांड्या के बड़े बड़े शॉट्स सभी ने देखे हैं. अब तक खेले गए 6 टी-20 मैचों में क्रुनाल पांड्या ने 2 पारियों में बल्लेबाजी की है. उनका स्ट्राइक रेट 176.92 का है.

इसके अलावा 2018 आईपीएल में क्रुनाल पांड्या ने 14 मैच में 228 रन बनाए थे. इसके अलावा उन्होंने 12 विकेट भी झटके थे. अब तक अपने आईपीएल करियर में क्रुनाल पांड्या 39 मैचों में 708 रन बना चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट करीब 154 का है. इसके अलावा उन्होंने कुल 28 विकेट भी लिए हैं. फील्डिंग में भी क्रुनाल पांड्या यजुवेंद्र चहल से बेहतर हैं. उनकी ‘रीच’ ज्यादा है. वो चुस्ती फुर्ती से गेंद को लपकने में भी बेहतर है. इससे उलट यजुवेंद्र चहल को गेंदबाजी के अलावा बल्लेबाजी या फील्डिंग में औसत ही कहा जा सकता है. फील्डिंग में तो कई बार वो बड़ी गलतियां कर चुके हैं.

चहल के लिए आगे का रास्ता क्या है
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि यजुवेंद्र चहल कमाल के गेंदबाज हैं. इस बीतते साल में लिमिटेड ओवर मैचों में टीम इंडिया को मिली कामयाबी में उनका अहम योगदान है. उन्होंने कुलदीप यादव के साथ मिलकर बल्लेबाजों को परेशान किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई टेस्ट टीम में वो नहीं है. टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज के लिए दोबारा उनकी वापसी होगी. चहल के पास करीब 6 हफ्ते का समय है. इन 6 हफ्तों में चहल को ये समझना होगा कि सिर्फ गेंदबाजी से उनकी जगह टीम में सुरक्षित नहीं बची है. टीम को ‘यूटिलिटी प्लेयर’ चाहिए. अगले साल विश्व कप खेलने के अपने सपने को बनाए और बचाए रहने के लिए उन्हें अपने रोल में और विस्तार लाना होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget