एक्सप्लोरर

BLOG: क्या आर अश्विन की वजह से जीत मिलने में हुई देर?

अंत भला तो सब भला. जिस देश में ये कहावत सभी की जुबान पर रहती है उस देश में एडिलेड टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत पर ही चर्चा होगी. ये चर्चा होनी भी चाहिए.

अंत भला तो सब भला. जिस देश में ये कहावत सभी की जुबान पर रहती है उस देश में एडिलेड टेस्ट में मिली ऐतिहासिक जीत पर ही चर्चा होगी. ये चर्चा होनी भी चाहिए. साल के अंत में सबसे मुश्किल माने जाने वाले दौरे में पहले टी-20 सीरीज में बराबरी और फिर टेस्ट सीरीज में जीत के साथ शुरूआत. निश्चित तौर पर ये चर्चा वाला प्रदर्शन है.

लेकिन चर्चा इस बात पर भी होनी चाहिए कि ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह दूसरी पारी में संघर्ष किया उसका असर उनके मनोबल पर पड़ेगा. चौथी पारी में ऑस्ट्रेलियाई टीम के आखिरी बल्लेबाज तक ने संघर्ष किया. 187 रन पर 7 विकेट गंवाने के बाद ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों ने आखिरी विकेटों के लिए 100 से ज्यादा रन जोड़ दिए. ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों के इस संघर्ष को लेकर मैच के दौरान हर कोई चर्चा करता रहा.

कॉमेंट्री में लगातार इस बात को लेकर चर्चा होती रही कि इस संघर्ष के पीछे भारत के एक गेंदबाज की लचर गेंदबाजी है. जाहिर है आपकी जिज्ञासा इस बात को लेकर होगी कि वो एक गेंदबाज कौन था, वो गेंदबाज थे आर अश्विन. जिन्होंने आखिरी विकेट लेकर टीम को जीत तो दिलाई लेकिन बहुत देर से. सच्चाई ये है कि अगर उन्होंने उम्मीद के मुताबिक गेंदबाजी की होती तो भारतीय टीम ये टेस्ट मैच और बड़े अंतर से जीत सकती थी.

जरूरत से ज्यादा दिमाग क्यों लगाते हैं अश्विन
आप आर अश्विन की गेंदबाजी का आंकलन कीजिए. आप पाएंगे कि वो कई बार जरूरत से ज्यादा दिमाग लगाते हैं. विकेट लेने के लिए जरूरत से ज्यादा प्रयास करते हैं. विकेट की चाहत में उनमें धैर्य और संयम की कमी दिखती है. वो जल्दी जल्दी विकेट चाहते हैं. जो टेस्ट क्रिकेट की परिभाषा के ठीक उलट है. टेस्ट क्रिकेट में कामयाबी हासिल करने का मूलमंत्र ही है कि गेंदबाज और बल्लेबाज संयम के साथ अपना काम करे.

आर अश्विन दूसरी पारी में औसत गेंदबाजी करते दिखे. कॉमेंट्री के दौरान लगभग सभी पूर्व भारतीय खिलाड़ियों को लग रहा था कि लगातार गेंदबाजी की वजह से आर अश्विन शायद थक गए हैं. पहली पारी में जिस तरह उनका शरीर गेंद के साथ जा रहा था. दूसरी पारी में वो तारतम्यता नहीं दिखी. उनकी गेंदबाजी और शरीर में ‘एनर्जी’ नदारद थी. नतीजा ऑस्ट्रेलिया के पुछल्ले बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का मौका मिला.

पूरे मैच में आर अश्विन ने 86.5 ओवर में 149 रन देकर 6 विकेट लिए. उनसे उलट ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नैथन लॉएन ने दूसरी पारी में आधी से ज्यादा भारतीय टीम को पवेलियन की राह दिखाई. चेतेश्वर पुजारा के बाद उन्होंने पूरा का पूरा मिडिल ऑर्डर अपनी गेंदबाजी में फंसा लिया. नैथन लॉएन ने 70 ओवर में 205 रन देकर 8 विकेट लिए.

अश्विन ने शुरूआत भी अच्छी नहीं की थी
आर अश्विन ने इस टेस्ट मैच की पहली पारी के पहले सेशन में भी औसत गेंदबाजी ही की थी. इसके बाद जब ब्रेक में उन्होंने अपनी गेंदबाजी देखी होगी तो जरूरी बदलाव किए. पहली पारी में जब वो गेंदबाजी कर रहे थे तब पहले उन्होंने कई गेंद साइड स्पिन फेंकी थी. जबकि एडिलेड की विकेट ऐसी थी कि इस पर टॉप स्पिन ज्यादा कारगर साबित होती. यानी पिच ऐसी थी कि आप हाथ के बगल से गेंद स्पिन कराने की बजाए हाथ के ऊपर से गेंद को रिलीज करें. ये बात हरभजन सिंह ने भी कही. दूसरे सेशन में आर अश्विन ने ये बदलाव किया भी. उन्हें सफलता भी मिली.

लेकिन चौथी पारी में जब वो आए तो वापस अपने पुराने ढर्रे पर आ गए. ये वही आर अश्विन हैं जो बीच में लेग स्पिन भी कराने लगे थे. जिसको लेकर तमाम दिग्गज खिलाड़ियों ने सवाल उठाए थे कि वो अपनी परंपरागत स्पिन क्यों नहीं कराते हैं. स्पिन गेंदबाजी भारत की परंपरागत ताकत मानी गई है. लेकिन हाल के दिनों में भारत के मुकाबले विदेशी स्पिनर से ज्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है. इंग्लैंड के दौरे में आर अश्विन से बेहतर गेंदबाजी मोईन अली ने की थी. साउथैंप्टन टेस्ट मैच में भारत की हार में मोइन अली और आर अश्विन की गेंदबाजी का फर्क था. आर अश्विन को लेकर विराट को सतर्क रहने की जरूरत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
रेखा से जीनत अमान तक, इमरान खान का बॉलीवुड की इन हसीनाओं संग जुड़ा नाम
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
T20I में सिर्फ रोहित-अभिषेक कर पाए ऐसा, आपको चौंका देगा ये रिकॉर्ड
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार
इंग्लैंड के सामने पाकिस्तान का 'बंटाधार', एक पारी और 103 रन से मिली हार

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget