एक्सप्लोरर

BLOG: आने वाली पीढ़ियां इन शतकों को नहीं इस शर्मनाक हार को याद रखेंगी

ओवल टेस्ट मैच के आखिरी दिन अगर आपने थोड़ी देर के लिए टीम इंडिया को बल्लेबाजी करते देख लिया होता तो आप भ्रम में पड़ जाते.

ओवल टेस्ट मैच के आखिरी दिन अगर आपने थोड़ी देर के लिए टीम इंडिया को बल्लेबाजी करते देख लिया होता तो आप भ्रम में पड़ जाते. यकीन मानिए आपके लिए ये तय कर पाना मुश्किल होता कि ये टेस्ट सीरीज चल रही है या वनडे. गेंद का रंग और खिलाड़ियों की पोशाक देखकर आप यकीन करने की स्थिति में आते कि ये टेस्ट मैच है तब तक एक खतरनाक किस्म का चौका या छक्का आपको फिर से भ्रम में डाल देता.

टीम इंडिया के प्रदर्शन पर ये व्यंग कतई नहीं है. यही सच है. जिसे करोड़ो हिंदुस्तानियों ने मंगलवार को टीवी सेट्स पर देखा. एक तरफ से केएल राहुल और दूसरी तरफ से ऋषभ पंत. दोनों ने मिलकर इंग्लैंड के गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए. इंग्लैंड के फील्डर्स के पसीने बहा दिए. अंपायर्स हर ओवर में चौके छक्के का इशारा कर-करके थक से गए. दर्शकों का भी पैसा वसूल हुआ. दोनों बल्लेबाजों ने सीरीज में अपना अपना पहला शतक भी जमा लिया.

इन सारी तथाकथित उपलब्धियों के बाद भी नतीजा क्या हुआ वो भी सबने देखा. इंग्लैंड ने ओवल टेस्ट में भारत को 118 रनों से हराया. टेस्ट सीरीज पर 4-1 से कब्जा किया. साथ ही साथ विराट कोहली की अगुवाई वाली दुनिया की नंबर एक टीम को ये संदेश देकर विदा किया कि जीतने के लिए टीम बनकर खेलना होता है. व्यक्तिगत प्रदर्शन के लिए कई दूसरे खेल हैं. टीम इंडिया के पास ये संदेश कब तक पहुंचेगा और कब वो उसे अमल में लाएगी ये कहना मुश्किल है.

फिलहाल आप तय कर लीजिए कि आप किस बात को याद रखना चाहेंगे, केएल राहुल और पंत के शतक को या फिर जिस सीरीज की शुरूआत में जीत का दावा था उसमें 4-1 की शर्मनाक हार को?

क्या अपनी अपनी जगह बचाने के लिए खेले राहुल और पंत
आज नहीं तो कल ये सवाल जरूर उठेगा. ओवल टेस्ट मैच की आखिरी पारी से पहले केएल राहुल ने पूरी सीरीज में बुरी तरह निराश किया था. उन्होंने 9 पारियों में कुल जमा 150 रन बनाए थे. उन्हें पता था कि इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें अगली सीरीज के लिए टीम में जगह नहीं मिलेगी. ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में 464 रनों का लक्ष्य सामने था. विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे आउट हो चुके थे. यानी जीत दिलाने की बात सपने में भी सोचना बेकार था.

केएल राहुल ने सोचा होगा कि जिस मैच में जीत की उम्मीद कोई कर ही नहीं रहा उस मैच में ‘रिस्क’ लेकर खेल लिया जाए. उनका ये रिस्क काम कर गया. बल्ला चल गया तो उन्होंने सिर्फ 118 गेंद पर शतक जड़ दिया. इसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था. जो बताता है कि वो किस दर्जे की ‘टेस्ट इनिंग’ खेल रहे थे.

BLOG: आने वाली पीढ़ियां इन शतकों को नहीं इस शर्मनाक हार को याद रखेंगी

उनसे दो कदम आगे निकल गए ऋषभ पंत. ऋषभ पंत का खून तो और ज्यादा गर्म है. उन्होंने तो 117 गेंद पर ही अपना शतक ठोंक दिया. टेस्ट करियर का पहला शतक. 14 चौके और 3 छक्के के साथ. यानी उन्होंने 70 से ज्यादा रन चौके छक्के से बनाए. ऋषभ पंत भी जान चुके हैं कि भले ही उन्होंने इस सीरीज में तमाम कैच लपके हैं लेकिन जिस तरह से वो कीपिंग कर रहे थे उसमें बचकानापन झलक रहा था. पहले टेस्ट में तो बात समझ नहीं आई लेकिन धीरे धीरे दिखने लगा कि वो गेंद की कूद रहे हैं.

टेस्ट मैच ड्रॉ कराने की क्यों नहीं सोची
केएल राहुल और ऋषभ पंत का यही शतक इतिहास में दर्ज हो सकता था. इन दोनों बल्लेबाजों को गजब का सम्मान दिला सकता था. बशर्ते इनके नजरिए में वो बात होती. टेस्ट मैच के आखिरी दिन जब चाय का समय हुआ तब भारत का स्कोर था 5 विकेट पर 298 रन. केएल राहुल और ऋषभ पंत दोनों अपने अपने शतक लगा चुके थे. बावजूद इसके जीत के बारे में सोचना दूर दूर तक संभव नहीं था.

हां, ये जरूर संभव था कि दोनों बल्लेबाज तय करते कि तीसरे सेशन में वो क्रीज पर वक्त बिताएंगे. कोशिश करेंगे कि मैच को ड्रॉ की तरफ ले जाया जाए. इन दोनों बल्लेबाजों ने 464 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अगर अपनी टीम के लिए अगर ये टेस्ट मैच ड्रॉ भी करा लिया होता तो इनके शतकों में स्वाद आ जाता. अभी तो इन दोनों बल्लेबाजों के शतक फीके हैं. बेजान हैं. बावजूद इसके कुछ औपचारिकताएं तो निभानी ही पड़ती हैं इसलिए केएल राहुल और ऋषभ पंत आप दोनों को आपके ताबड़तोड़ शतक की बधाई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG Highlights: तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में टीम इंडिया को मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, इंग्लैंड ने रचा इतिहास; वैभव-अभिषेक सब फ्लॉप
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 रनों का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; क्या श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
तीसरे टी20 में भारत के सामने 202 का लक्ष्य, प्रिंस यादव चमके; श्रेयस अय्यर को मिलेगी पहली जीत?
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1; जानें लिस्ट में कौन-कौन शामिल
सबसे ज्यादा ICC टूर्नामेंट जीतने वाले 5 देश, ऑस्ट्रेलिया 24 खिताब के साथ नंबर-1

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget