एक्सप्लोरर

INDvsNZ: बल्लेबाज़ों और बुमराह के कमाल से टीम इंडिया का वर्चस्व बरकरार, 2-1 से जीती सीरीज़

भारत ने ग्रीनपार्क स्टेडियम खेले गए तीसरे वनडे मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में छह रनों से मात देते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम के सामने 338 रनों की विशाल चुनौती रखी थी. किवी टीम पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट के नुकसान पर 331 रन ही बना सकी.

कानपुर: भारत ने ग्रीनपार्क स्टेडियम खेले गए तीसरे वनडे मैच में रविवार को न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में छह रनों से मात देते हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमा लिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए किवी टीम के सामने 338 रनों की विशाल चुनौती रखी थी. किवी टीम पूरे ओवर खेलने के बाद सात विकेट के नुकसान पर 331 रन ही बना सकी.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 2-1 से जीत विराट कोहली की कप्तानी में 7वीं सीरीज़ जीत है.

टीम इंडिया ने गेंदबाज़ी में एक बार फिर से दिखा दिया आखिर क्यों आज वर्ल्ड क्रिकेट में भारतीय गेंदबाज़ी सबसे मजबूत है. जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल की गेंदबाज़ी ने आज न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ों को आखिरी दम तक जीत से दूर बनाए रखा.

338 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिस वक्त न्यूज़ीलैंड की टीम तेज़ रफ्तार में शुरूआत कर रही थी. तब भी बुमराह ने एक छोर से कसी हुई गेंदबाज़ी करते हुए मार्टिन गुप्टिल और कॉलिन मुनरो को बांधे रखा. शुरूआती ओवरों में बुमराह ने गुप्टिल के रूप में एक अहम विकेट भी चटकाया.

लेकिन इसके बाद कॉलिन मुनरो ने कप्तान केन विलियमसन के साथ मिलकर टीम को एक मजबूत शुरूआत दी. इस साझेदारी को बीच में युजवेंद्र चहल ने तोड़ा. चहल और अक्षर पटेल ने मिडिल ओवर्स में बेहद कसी हुई गेंदबाज़ी की. चहल ने मुनरो और केन विलियमसन के विकेट चटकाकर टीम की मैच में वापसी कर वादी.

न्यूजीलैंड के लिए कोलिन मुनरो ने सबसे ज्यादा 75 रन बनाए. अंत में टॉम लाथम ने एक बार फिर से संघर्ष किया. लेकिन आखिरी ओवरों में उन्हें रन-आउट कर टीम इंडिया ने मैच अपनी मुट्ठी में कर लिया. टॉम लेथम ने 52 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली. जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 64 रन बनाए. लेकिन अंतिम ओवरों में एक बार फिर से बुमराह और भुवनेश्वर की गेंदबाज़ी के आगे मेहमान टीम रन बनाने में नाकामयाब रही.

इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा (147) और विराट कोहली (113) के बेहतरीन शतकों के दम पर पूरे 50 ओवर खेलते हुए छह विकेट खोकर 337 रन बनाए थे.

रोहित और कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 230 रनों की साझेदारी की. रोहित ने अपनी पारी में 138 गेंदों का सामना किया और 18 चौकों सहित दो छक्के लगाए. वहीं कोहली ने 106 गेंदें खेलीं और नौ चौके तथा एक छक्का लगाया.

न्यूजीलैंड के लिए मिशेल सैंटनर, टिम साउदी, एडम मिलने ने दो-दो विकेट लिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच नहीं, अगर ऐसा हुआ तो...
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
भारत के लिए क्यों अहम है श्रीलंका टेस्ट सीरीज? पूर्व दिग्गज ने डिटेल में बताया
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
ऑस्ट्रेलिया-बांग्लादेश की ट्रॉफी का उड़ रहा मजाक, फैंस बोले- लकड़ी का टुकड़ा 
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास
गर्दन में लगी चोट, इंग्लैंड के ऑलराउंडर ने 30 साल की उम्र में लिया क्रिकेट से संन्यास

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget