एक्सप्लोरर

ENG v IND: पांचवे टेस्ट को लेकर BCCI अध्यक्ष गांगुली का बड़ा बयान, टीम इंडिया के प्लेयर्स को लेकर कही ये बात

गांगुली ने कहा है कि भारत-इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट को स्थगित करने की बजाय कैंसिल कर देना चाहिए. उन्होंने कहा, खिलाड़ियों को डर था कि कहीं वो भी संक्रमित ना हो गए हो इसलिए वो घबराए हुए थे.

बीसीसीआई अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट को लेकर बड़ा बयान दिया है. गांगुली का कहना है कि, भारत और इंग्लैंड के बीच ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट को स्थगित करने की बजाय कैंसिल कर देना चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा है कि, इसके बाद जब भी भारत और इंग्लैंड के बीच ये एक टेस्ट मैच खेला जाए उसे इस सीरीज का हिस्सा नहीं माना जा सकता. 
 
चौथे टेस्ट से पहले मुख्य कोच रवि शास्त्री, गेंदबाजी कोच भरत अरुण और फील्डिंग कोच आर श्रीधर कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके थे. जबकि पांचवे टेस्ट से एक दिन पहले टीम के जूनियर फिजियो की कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी. गांगुली ने बताया, "खिलाड़ियों को जब योगेश परमार के कोविड पॉजिटिव होने का पता चला तो वो बहुत ज्यादा परेशान हो गए थे. उन्हें डर था कि कहीं संक्रमण ने उनको भी अपनी जद में ना ले लिया हो इसलिए वो घबराए हुए थे. बायो बबल में इस तरह से रहना आसान नहीं है. आपको खिलाड़ियों की भावना का सम्मान करना होगा."
 
साथ ही उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों ने खेलने से मना जरूर किया था लेकिन इसके लिए आप उन्हें दोषी नहीं ठहरा सकते. फिजियो योगेश परमार प्लेयर्स के नजदीकी संपर्क में थे. नितिन पटेल के खुद को आइसोलेट करने के बाद वो टीम में मौजूद एकमात्र फिजियो थे. वो खिलाड़ियों के लगातार संपर्क में थे और उन्हें मसाज देने के साथ साथ उनके कोविड टेस्ट भी परमार हीं कर रहे थे."
 
पांचवे टेस्ट को लेकर गांगुली ने कही ये बात 
 
रवि शास्त्री और कप्तान विराट कोहली समेत टीम इंडिया के कुछ अन्य सदस्यों के चौथे टेस्ट से पहले बुक लॉन्च इवेंट में शामिल होने को लेकर गांगुली बचाव करते दिखे. उन्होंने कहा कि इन हालात के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. गांगुली ने कहा, "ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाने वाला पांचवा टेस्ट कैंसिल होई गया है. ईसीबी कोम इसके चलते बहुत नुकसान हुआ है और हम जानते है कि इसकी भरपाई आसान नहीं है."
 
साथ ही उन्होंने कहा, "अभी हम कुछ समय के लिए इस मामले पर बात नहीं करना चाह रहे हैं. उसके बाद ही हम पांचवे टेस्ट को लेकर आपसी विचार विमर्श के बाद कोई निर्णय लेंगे. अगले साल जब भी ये टेस्ट मैच खेला जाएगा, ये सीरीज का खुद का एक टेस्ट मैच होगा. ये अब इस सीरीज का हिस्सा नहीं हो सकता है." साथ ही उन्होंने कहा है कि, "बीसीसीआई ने ईसीबी को इस मामले में सोचने के लिए कुछ और वक्त दिया है."
 
इस वजह से टीम इंडिया ने पांचवा टेस्ट खेलने से किया था इनकार
 
बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाना था. हालांकि भारत के हेड कोच रवि शास्त्री और सपोर्ट स्टाफ के कुछ अन्य सदस्य चौथे टेस्ट से पहले कोविड संक्रमित पाए गए थे. पांचवे टेस्ट की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के के सपोर्ट स्टाफ के जूनियर फिजियो योगेश परमार की कोविड रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी. जिसके बाद एहतियातन टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पांचवा टेस्ट खेलने से इनकार कर दिया था.  
 
यह भी पढ़ें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
कपिल-गावस्कर समेत 22 दिग्गजों ने इमरान खान के लिए लगाई गुहार, पाकिस्तान PM को लिखा पत्र
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
ऋषभ पंत की इंजरी पर बड़ा अपडेट, जानें क्या अगले दिन करेंगे बैटिंग
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
देवदत्त पडिक्कल ने कर ली विराट कोहली की बराबरी, दिग्गजों की लिस्ट में शामिल
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड

वीडियोज

सत्ता की डगर...Gen-Z वोटर 'नया किंगमेकर'
कंगना के हमले के बाद बाबा रामदेव का पलटवार
Bollywood News: कंगना रनौत और तापसी पन्नू में फिर छिड़ी जंग! 'सस्ती कॉपी' तंज पर बरसीं विवादों की क्वीन (23-08-26)
YRKKH: 💗Mayra और Mukti ने एक-दूसरे को बांधी राखी, दिखा बहनों का अटूट प्यार! #sbs
Jantar Mantar | Reservation Reform Protest: आरक्षण पर RHA संस्थापक का ON कैमरा बड़ा खुलासा! | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
यूपी: 'भ्रामक तरीके से...', राष्ट्रगान वाले वीडियो पर सतीश महाना ने दी सफाई
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, तोड़ दिया विराट कोहली के सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
शाहरुख खान के मन्नत में काम करता हेल्पर, वायरल किया बेडरूम का वीडियो
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
क्या होती हैं लाल रोशनी वाली टॉर्च? जानें किन जगहों पर होता है इनका यूज
Embed widget