एक्सप्लोरर

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर की घातक गेंदबाजी के आगे पस्त हुआ बंगाल, पढ़ें कैसे टीम इंडिया में एंट्री का ठोका दावा

Ranji Trophy 2024: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने बंगाल के खिलाफ पारी की शुरुआत में ही तीन विकेट लिए.

Bhuvneshwar Kumar Ranji Trophy 2024: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार इंटरनेशनल क्रिकेट से काफी वक्त से दूर हैं. उन्होंने भारत के लिए आखिरी मैच 2022 में खेला था. लेकिन इसके बाद से टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए. लेकिन अब भुवनेश्वर ने शानदार बॉलिंग करते हुए वापसी का दावा ठोका है. वे रणजी ट्रॉफी 2023-24 में उत्तर प्रदेश के लिए खेल रहे हैं. भुवनेश्वर ने बंगाल के खिलाफ पारी की शुरुआत में ही तीन विकेट ले लिए. इसके बाद चौथा विकेट कप्तान मनोज तिवारी के रूप में लिया.

दरअसल उत्तर प्रदेश की टीम पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई. इसके जवाब में बंगाल के लिए सौरव पॉल और श्रेयांश घोष ओपनिंग करने आए. यूपी के लिए पारी का 11वां ओवर भुवनेश्वर कर रहे थे. उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर सौरव को आउट कर दिया. सौरव 31 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हुए. इस ओवर की आखिरी गेंद पर भुवनेश्वर ने एक और विकेट ले लिया. उन्होंने संदीप कुमार को पवेलियन का रास्ता दिखाया. संदीप तीसरे नंबर पर बैटिंग करने आए थे और जीरो पर आउट हो गए.

भुवनेश्वर कुमार ने यूपी को तीसरा विकेट अनुस्टुप मजूमदार के रूप में दिलाया. मजूमदार 13 गेंदों का सामना करते हुए 12 रन बनाकर आउट हुए. भुवी यहीं नहीं रुके. उन्होंने बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी को भी पवेलियन का रास्ता दिखा दिया. मनोज 13 गेंदों में महज 3 रन बनाकर चलते बने. भुवनेश्वर ने खबर लिखने तक 11 ओवरों में 20 रन देकर 4 विकेट झटके. उन्होंने 3 मेडन ओवर भी निकाले. भुवी ने दमदार प्रदर्शन से टीम में वापसी का दावा ठोक दिया है.

बता दें कि भुवनेश्वर ने टीम इंडिया के लिए आखिरी टेस्ट मैच जनवरी 2018 में खेला था. वहीं आखिरी वनडे मैच जनवरी 202 में खेला था. भुवी ने टीम इंडिया ने आखिरी टी20 मैच नवंबर 2022 में खेला. 

यह भी पढ़ें : IND vs AFG: कोहली की वापसी के साथ प्लेइंग इलेवन से बाहर होंगे तिलक वर्मा? जानें क्या हो सकता है कारण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
अचानक भारतीय कोच ने दिया इस्तीफा! IPL 2027 में फिर थामेंगे KKR का हाथ
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू
गंभीर की टीम इंडिया में धड़ाधड़ आ रहे नए खिलाड़ी, 2026 में इतने खिलाड़ियों ने किया डेब्यू

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
Embed widget