एक्सप्लोरर

Bhuvneshwar Kumar: करियर की पहली गेंद, इन-स्विंग और बिखर गई गिल्लियां

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अपना ODI क्रिकेट डेब्यू किया और पहली ही गेंद पर विकेट चटका दिया था.

Bhuvneshwar Kumar: भुवनेश्वर कुमार ने साल 2012 में अपना अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट डेब्यू किया था और शायद उन्होंने भी नहीं सोचा होगा कि उनके करियर का इतना शानदार आगाज होने वाला है. साल 2012-2013 में पाकिस्तान ने भारत का दौरा किया था और इस दौरे पर दोनों टीमों के बीच 2 टी20 और 3 एकदिवसीय मैच खेले जाने थे. ये आज तक भारत और पाकिस्तान के बीच हुई आखिरी द्विपक्षीय सीरीज सीरीज रही. 30 दिसंबर, 2012 को भारत और पाकिस्तान के बीच पांच ODI मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला गया, जिसमें पाकिस्तान ने 6 विकेट से जीत दर्ज की थी.

भुवनेश्वर कुमार ने पहली ही गेंद पर बिखेरी गिल्लियां

उस समय भारतीय टीम के कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी ने गेंदबाजी की शुरुआत भुवनेश्वर कुमार से करवाई. 22 साल की उम्र में जोश भुवनेश्वर के अंदर कूट-कूटकर भरा हुआ था. सामने मोहम्मद हफीज बल्लेबाजी कर रहे थे. भुवनेश्वर कुमार ने पहली गेंद फेंकी जिसका टप्पा विकेट की लाइन से काफी बाहर था, इसलिए हफीज ने गेंद को छोड़ने का फैसला लिया. हफीज को भी नहीं मालूम था कि गेंद कांटा बदल कर अंदर आने वाली है.

हफीज गेंद को छोड़ने के लिए बल्ला ऊपर उठा चुके थे, तभी गेंद हवा में घूमते हुए गिल्लियों से जा टकराई जिससे ऑफ-स्टम्प उखड़ने के बाद दूर जा गिरी थी. मोहम्मद हफीज के चेहरे पर निराशा थी, लेकिन भारतीय खेमा खुशी से झूम उठा था, वहीं मैदान में मौजूद लोग पहली ही गेंद पर विकेट देखकर खुशी से झूम उठे थे.

भुवनेश्वर कुमार का करियर

भुवनेश्वर कुमार अभी तक अपने क्रिकेट करियर में 200 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने अभी तक खेले 21 टेस्ट मैचों में 63 विकेट चटकाए हैं, वहीं एकदिवसीय क्रिकेट की बात करें तो उनके नाम 121 मुकाबलों में 141 विकेट हैं. इसके अलावा भुवनेश्वर ने भारत के लिए 77 टी20 मैच खेलते हुए 84 विकेट चटकाए हैं. उन्हें एक निचले क्रम के बल्लेबाज के रूप में भी देखा जाता है, इसलिए वो टेस्ट करियर में तीन और ODI क्रिकेट में 1 बार अर्धशतक भी जमा चुके हैं. उन्होंने नवंबर 2022 के बाद से कोई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच नहीं खेला है.

यह भी पढ़ें: Haris Rauf: PCB जल्द कर सकता है बड़ी घोषणा, क्या बच पाएगा हारिस राउफ का करियर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
IND vs SL 1st Test: 90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक
90 पर थे 5 विकेट, फिर भी श्रीलंका ने ठोक दिए 284 रन; सोनल दिनुषा का पहला शतक

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget