एक्सप्लोरर

क्रिकेट के मैदान पर भुवी की धमाकेदार वापसी, टीम को दिलाई बड़ी जीत

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने क्रिकेट के मैदान पर चोट के बाद शानदार वापसी की.

टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने क्रिकेट के मैदान पर चोट के बाद शानदार वापसी की. इंडिया ए की ओर से खेलते हुए स्विंग मास्टर ने तीन विकेट लेकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई. भुवी इंग्लैंड में खेले गए वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे जिसकी वजह से वो टेस्ट सीरीज से भी बाहर हो गए थे.

भुवी की शानदार गेंदबाजी के बाद स्पष्ट तौर पर कहा जा सकता है कि वह 15 सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले एशिया कप के लिए उपलब्ध रहेंगे.

भुवनेश्वर ने साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ क्वाड्रैंगुलर सीरीज के तीसरे स्थान को लेकर हुए मैच में नौ ओवर में एक मेडन के साथ 33 रन देकर तीन विकेट हासिल किए जिससे भारत ए ने 124 रन से जीत दर्ज की.

उन्होंने पहले अपनी आउटस्विंगर से थेयुनिस डि ब्रुयेन को आउट किया, इसके बाद इनस्विंगर से खाया जोंडो को पवेलियन भेजा.

वह इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दो टेस्ट के लिए समय पर फिट नहीं हो सके. पहले तीन मैचों में पीठ की चोट के कारण वह टीम में जगह नहीं बना सके थे.

पूरी तरह फिट होने के बाद उन्होंने नेट पर जमकर प्रैक्टिस की जिसके बाद चयन समिति ने उन्हें तीसरे-चौथे स्थान के प्ले ऑफ मैच में लेने का फैसला किया.

मुकाबले में साउथ अफ्रीका ए ने टॉस जीतकर इंडिया ए को पहले बल्लेबाजी के लिए उतारा. कप्तान श्रेयस अय्यर(67) और अंबाटी रायुडू(66) की अर्द्धशतकीय पारी की बदौलत इंडिया ए ने 7 विकेट पर 257 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया.

साउथ अफ्रीका के लिए 258 का लक्ष्य भी काफी मुश्किल भरा रहा. भुवनेश्वर के नेतृत्व में भारतीय गेंदबाजों ने अफ्रीकी टीम का पुलिंदा 151 पर ही बांध टीम को बड़ी जीत दिला दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एबी डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया की करारी हार
डिविलियर्स 0 पर आउट, डु प्लेसिस भी नहीं चले, फिर भी टीम इंडिया हारी
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
IPL 2027 की ऑक्शन से पहले रिलीज होंगे 10 बड़े बल्लेबाज! लिस्ट देख सिर पकड़ लेंगे आप
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
'मैंने किसी भी धर्म के बारे में...', इरफान पठान को क्यों देनी पड़ी सफाई, जानें
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर
इंडिया सीरीज से पहले न्यूजीलैंड को डबल झटका, 2 मेन खिलाड़ी बाहर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
दिल्ली: गुरुद्वारे में नारेबाजी पर भड़के कपिल मिश्रा, कहा- केजरीवाल माफी मांगें
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
यूपी: SIR में कटे 85854 वोटरों के नाम? आयोग ने इस मामले पर दी सफाई
Soft Roti Making Tips: तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
तवे पर नहीं फूलती रोटी? गुब्बारे जैसी फुलाने का जादुई हैक
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
गन्ने का दाम बढ़कर 425 रुपये हुआ, किन किसानों को मिलेगा फायदा?
Embed widget