एक्सप्लोरर

ENG vs WI: स्टेडियम के अंदर दिखा बेन स्टोक्स का 'हमशक्ल', इंग्लिश कप्तान भी बुरी तरह चौंके; रिएक्शन वायरल

Ben Stokes: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है, जिसमें इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स अपने 'हमशक्ल' को देखकर बड़ा ही दिलचस्प रिएक्शन दे रहे हैं.

Ben Stokes Doppelganger: इंग्लैंड और वेस्टइंडीज़ के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला गया. इस मैच में बड़ा ही गज़ब का नज़ारा देखने को मिला. मैच में स्टेडियम स्टेडियम के अंदर इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का 'हमशक्ल' देखने को मिला. स्टोक्स अपना 'हमशक्ल' देखकर चौंक गए और उन्होंने बड़ा ही दिलचस्प रिएक्शन दिया. इंग्लैंड क्रिकेट के सोशल मीडिया के ज़रिए यह वीडियो शेयर किया गया. 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स को दिखाया जाता है जो बिल्कुल बेन स्टोक्स की तरह दिख रहा होता है. फिर कैमरा स्टोक्स की तरफ जाता है और वह उस शख्स को देखकर पहले तो स्माइल करते हैं और फिर बड़ा ही दिलचस्प रिएक्शन देते हैं. इस वीडियो के कैप्शन में लिखा गया, "एक बेन स्टोक्स से बेहतर केवल एक ही चीज़ है... दो बेन स्टोक्स."

इंग्लैंड ने जीता दूसरा टेस्ट 

बता दें कि नॉटिंघम में खेले गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने 241 रनों से जीत दर्ज की. इंग्लैंड के ओली पोप मुकाबले में 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे. पोप ने पहली पारी में शतक लगाते हुए 121 रन बनाए थे और फिर दूसरी पारी में 51 रन स्कोर किए थे. मुकाबला पहले तो बराबरी पर चला, लेकिन फिर इंग्लैंड ने धीरे-धीरे बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज कर ली.  मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने पहली पारी में 416 रन बनाए थे. फिर जवाब में वेस्टइंडीज़ ने अपनी पहली पारी में 457 रन बोर्ड पर लगाए. 

इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 425 रन बनाए. फिर यहां से वेस्टइंडीज़ जवाबी कार्रवाई में मज़बूत नहीं दिखी और लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी दूसरी पारी में सिर्फ 143 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह मुकाबले में इंग्लैंड ने 241 रनों से जीत अपने नाम की. 

गौरतलब है कि लगातार दूसरी जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज़ अपने नाम कर ली. सीरीज़ के पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने एक पारी और 114 रनों से जीत दर्ज की थी. अब सीरीज़ का तीसरा और आखिरी टेस्ट 26 जुलाई, रविवार से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs PAK: भारत के साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए पाकिस्तान का नया दांव! लेकिन क्या BCCI होगा तैयार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
IND vs SL 1st Test Day 4 Live: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
LIVE: लंच तक भारत 294 रनों से आगे, पडिक्कल फिफ्टी से चूके
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो...
EXCLUSIVE: ABP से बोले वैभव के बचपन के कोच मनीष ओझा, कहा- 90 ओवर टिक गया तो

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
दिल्ली लाठीचार्ज: पुलिस ने SC में दाखिल किया हलफनामा, 'अधूरी वीडियो दिखाकर...'
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget