एक्सप्लोरर

Big Bash League 2021: पिता के नाम हैं एक हजार से ज्यादा विकेट, अब बेटे ने टी20 में मचाया तहलका

Ben McDermott Century For Hobart Hurricanes: बेन मैक्डरमॉट ने होबार्ट हरिकेन्स को शतक जड़कर जीत दिला दी. उन्होंने इस पारी में 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 110 रन बनाए.

Ben McDermott Century Hobart Hurricanes: बिग बैश लीग 2021-22 में होबार्ट हरिकेन्स ने एडिलेड स्ट्राइकर्स को 7 विकेट से हरा दिया. ओपनर बेन मैक्डरमॉट का हरिकेन्स की इस जीत में सबसे बड़ा योगदान रहा. उन्होंने महज 60 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 110 रन बनाए. हरिकेन्स की जीत के बाद से ही मैकडर्मोट की चर्चा शुरू हो गई. इस चर्चा की वजह अच्छे प्रदर्शन के साथ-साथ उनके पिता भी रहे. मैक्डरमॉट के पिता भी क्रिकेटर रहे हैं और उन्होंने अपने  क्रिकेट करियर में एक हजार से ज्यादा विकेट लिए हैं. इनमें 400 से ज्यादा इंटरनेशनल विकेट हैं. 

दरअसल बीबीएल के एक मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया. इस दौरान उन्होंने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 175 रन बनाए. इसके जवाब में हरिकेन्स के लिए मैक्डरमॉट और कप्तान मैथ्यू वेड ओपनिंग करने आए. वेड तो महज 6 रन बनाकर आउट हो गए. लेकिन मैक्डरमॉट ने मैदान पर तूफान ला दिया. उन्होंने ताबड़तोड़ बैटिंग करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 110 रन बना डाले. उनकी इस पारी में 12 चौके और 5 छक्के भी शामिल रहे. 

मैक्डरमॉट के नाबाद शतक के बाद उनके पिता भी चर्चा में आ गए हैं. उनके पिता क्रेग मैक्डरमॉट ऑस्ट्रेलियाई टीम के चर्चित क्रिकेटर रहे हैं. उन्होंने इंटरनेशनल मैचों में 400 से ज्यादा और कुल एक हजार से ज्यादा विकेट लिए हैं. क्रेग ने 71 टेस्ट मैचों में 291 विकेट और 138 वनडे मैचों में 203 विकेट झटके हैं. उन्होंने इसके साथ फर्स्ट क्लास के 174 मैचों में 677 विकेट हासिल किए हैं. वहीं लिस्ट में 254 विकेट अपने नाम किए हैं. क्रेग घरेलू मैचों के साथ-साथ इंटरनेशनल मैचों में भी शानदार प्रदर्शन करते रहे हैं.

ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी रहे क्रेग मैक्डरमॉट ने 1984 में इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इस दौरान उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ मेलबर्न में पहला टेस्ट मैच खेला था. यह मुकाबला 22 दिसंबर 1984 से शुरू हुआ था. वहीं वनडे डेब्यू की बात करें तो उन्होंने 6 जनवरी 1985 को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेला था. यह उनके करियर का पहला इंटरनेशनल वनडे मैच था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'केएल राहुल की थी सारी गलती...', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
'केएल राहुल की थी सारी गलती', जायसवाल के रनआउट पर दिग्गज ने समझाया कैसे?
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
BCCI के भीतर छिड़ा महायुद्ध! रोहित शर्मा हैं इसकी वजह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
भारत के पड़ोसी देश 3.5 की तीव्रता का आया भूकंप, म्यांमार में डोली धरती
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, कूल लुक में दिखीं एक्ट्रेस
प्रेग्नेंट दीपिका को एयरपोर्ट छोड़ने पहुंचे रणवीर, दिखा कूल लुक
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Video: महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
महिला ने खुद को किया आजाद, नौकरी छोड़ बोली- अब मिला सुकून
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
नई GT 650 में क्या बदला? कीमत से फीचर्स तक जानें सबकुछ
Embed widget