एक्सप्लोरर

T20 World Cup 2024: सेमीफाइनल में हार से दक्षिण अफ्रीका का है पुराना रिश्ता, यूं ही नहीं मिला है चोकर्स का टैग

T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफगानिस्तान से भिड़ेगा. इससे पहले अफ्रीकी टीम कई बार सेमीफाइनल में आकर हार चुकी है, जिसके कारण उसे छोकर्स चोकर्स कहा जाता है.

T20 World Cup 2024: दक्षिण अफ्रीका अभी तक टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अपराजित रही है. एडन मार्करम (Aiden Markram) की कप्तानी में अफ्रीका ने सुपर-8 के आखिरी मैच में मेजबान वेस्टइंडीज (West Indies) को 3 विकेट से हराकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया है. मगर इस टीम को वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में हारने की आदत सी है, जिसके कारण उन्हें चोकर्स कहा जाता है. अब 2024 के वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत अफगानिस्तान से होगी, जो खुद पहली बार किसी ICC टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचा है. इस नॉकआउट मुकाबले से पूर्व आइए जानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका आज तक कितनी बार वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हारा है.

7 बार सेमीफाइनल में पहुंचा है दक्षिण अफ्रीका

वनडे और टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट्स में आज तक दक्षिण अफ्रीका कुल 7 बार सेमीफाइनल में पहुंचा है. अब तक अफ्रीका 5 बार वनडे और 2 बार टी20 विश्व कप के टॉप-4 में पहुंचा है, लेकिन खिताब तो दूर, हर बार उसे फाइनल तक खेलना नसीब नहीं हुआ है. अफ्रीका पहली बार 1992 वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा था, जहां उसे इंग्लैंड के खिलाफ 19 रनों से हार झेलनी पड़ी. 1999 में यह टीम फाइनल में जाने के सबसे करीब आई क्योंकि उसका ऑस्ट्रेलिया के साथ सेमीफाइनल मैच टाई हो गया था. किस्मत ही साथ ना दे तो क्या करें, इसलिए सुपर-6 की टेबल में ऊपर रहने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल के लिए क्वालीफाई कर गया था.

1992 और 1999 के अलावा दक्षिण अफ्रीका 2007 और 2015 वनडे वर्ल्ड कप के भी सेमीफाइनल में आकर हार गया था. एकदिवसीय वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में अफ्रीका आखिरी बार 2023 में पहुंचा. इस बार भी टीम की किस्मत खराब निकली क्योंकि उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों 3 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी.

2 बार खेला है टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल

दक्षिण अफ्रीका पहली बार 2009 में किसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंचा था. उस नॉकआउट मैच में जैक्स कैलिस, हर्शल गिब्स, मार्क बाउचर और डेल स्टेन जैसे नामी खिलाड़ी भी अफ्रीका को पाकिस्तान के खिलाफ जीत नहीं दिला पाए थे. उसके बाद 2014 के टी20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत भारत से हुई, लेकिन इस बार भी उसे 6 विकेट से हार नसीब हुई.

दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड कप में सभी सेमीफाइनल

- 1992 ODI विश्व कप: इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन से हार

-1999 ODI विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच टाई (सुपर-6 की टेबल में ऊपर रहने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा)

-2007 ODI विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट से हार

-2009 टी20 विश्व कप: पाकिस्तान के खिलाफ 7 रन से हार

-2014 टी20 विश्व कप: भारत के खिलाफ 6 विकेट से हार

-2015 ODI विश्व कप: न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 विकेट से हार

-2023 ODI विश्व कप: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 विकेट से हार

यह भी पढ़ें:

अफगानिस्तान क्रिकेट: भारत ने सींचा, तालिबान है फैन; अब सेमीफाइनल में पहुंचकर टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
अगर ड्रॉ हुआ भारत-श्रीलंका का पहला टेस्ट, फिर WTC फाइनल में पहुंच पाएगी टीम इंडिया?
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
बांग्लादेश से हारने पर बवाल, रिकी पोंटिंग ने की ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव की मांग
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
भारत-श्रीलंका टेस्ट के तीसरे दिन भी बारिश बिगाड़ेगी खेल? जानें कैसा रहेगा मौसम
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंट की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget