एक्सप्लोरर

पूर्व दिग्गज चंदू बोर्डे ने टीम इंडिया को दी सलाह, 'क्रीज़ से छह इंच बाहर खड़े होकर करें बल्लेबाज़ी'

दक्षिण अफ्रीका में पहले टेस्ट में खराब फार्म से जूझते भारतीय बल्लेबाजों को सलाह देते हुए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर चंदू बोर्डे ने कहा है कि उन्हें ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों से छेड़खानी करने से बचना होगा.

पुणे: दक्षिण अफ्रीका में पहले टेस्ट में खराब फार्म से जूझते भारतीय बल्लेबाजों को सलाह देते हुए पूर्व दिग्गज क्रिकेटर चंदू बोर्डे ने कहा है कि उन्हें ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों से छेड़खानी करने से बचना होगा.

भारत को केपटाउन में पहले टेस्ट में 72 रन से पराजय झेलनी पड़ी थी. भारतीय बल्लेबाज 208 रन के लक्ष्य के जवाब में 135 रन ही बना सके थे.

मंसूर अली खान पटौदी की कप्तानी वाली भारतीय टीम में उपकप्तान रहे बोर्डे ने उम्मीद जताई कि सेंचुरियन में कल से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम वापसी करेगी.

बोर्डे ने पीटीआई से कहा,‘‘पहली बात है कि विकेट पर डटे रहना होगा और ऑफ स्टम्प से बाहर जाती गेंदों को छोड़ना होगा. हमारे कई बल्लेबाज या तो विकेट के पीछे कैच देकर आउट हुए हैं या स्लिप में कैच दिया है.’’

उन्होंने कहा,‘‘उन्हें अपनी तकनीक में इस तरह बदलाव करना होगा कि ऑफ स्टम्प से बाहर की ओर जाती किसी गेंद को ना छेड़ें. एक बार क्रीज पर जमने के बाद ही ऐसी गेंदों पर शॉट खेलने चाहिये.’’

राष्ट्रीय चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष ने कहा,‘‘मैं उन्हें यह सलाह भी दूंगा कि क्रीज पर खड़े रहने की बजाय कम से कम छह इंच बाहर खड़े हों और गेंद को ज्यादा स्विंग लेने की छूट ना दें.’’

भारत के लिये 55 टेस्ट खेल चुके बोर्डे ने कहा,‘‘यदि वे ऐसा कर सके तो कोई दिक्कत नहीं होगी. मुझे उम्मीद है कि वे यह कर पायेंगे.’’

बोर्डे ने मौजूदा भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीमों में शुमार करते हुए कहा कि विराट कोहली की टीम दूसरे टेस्ट में मजबूती से वापसी करेगी.

उन्होंने कहा,‘‘पहला टेस्ट अच्छा था. अब दक्षिण अफ्रीकी टीम हमारे गेंदबाजों को लेकर चिंतित होगी क्योंकि दूसरी पारी में वह जल्दी आउट हो गई थी.’’

उन्होंने कहा,‘‘यह दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाली सर्वश्रेष्ठ टीमों में से है. इस टीम के पास क्षमता है और किसी भी परिस्थिति में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी हैं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?
मिचेल सैंटनर ने बताया दूसरे टी20 में हार का कारण? जानें क्या बोले न्यूजीलैंड के कप्तान?
सिर्फ 4% बची थी उम्मीद, फिर तिलक-रेड्डी ने ऐसे पलटी बाजी; पढ़ें अंतिम 30 गेंद का रोमांच
सिर्फ 4% बची थी उम्मीद, फिर तिलक-रेड्डी ने ऐसे पलटी बाजी; पढ़ें अंतिम 30 गेंद का रोमांच
'हर खिलाड़ी में मैच जिताने का दम', NZ के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर की दो टूक
'हर खिलाड़ी में मैच जिताने का दम', NZ के खिलाफ जीत के बाद श्रेयस अय्यर की दो टूक
26 मैच में 26 जीत, टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड
26 मैच में 26 जीत, टी20 चेज में तिलक वर्मा का अनोखा रिकॉर्ड

वीडियोज

Laxmi Niwas:🥲Veer ने Nia को गोद में लेकर बहाए आंसू! Radhika भी समझ नहीं पा रही उसकी यह हालत #sbs
Bollywood News: पहली बार ओटीटी पर साथ दिखेगी अदिति राव हैदरी और पंकज त्रिपाठी की जोड़ी (24.10.26)
Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
गृह मंत्री शाह की पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सुरक्षा व्यवस्था का लिया रिव्यू
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
आजमगढ़: वोटर लिस्ट में 13 जगह 'विकास यादव' का नाम, अखिलेश के आरोपों पर EC का एक्शन
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
'दृश्यम 3' बनी बॉलीवुड की दूसरी मोस्ट प्रॉफिटेबल थ्रीक्वल, कमाया 250 करोड़ प्रॉफिट
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
हारा हुआ मैच जिताने के बाद तिलक वर्मा का बयान, बताया NZ के खिलाफ क्या था प्लान 
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
‘हम आतंकवाद के खिलाफ...’, जॉर्डन में चर्च पर हुए हमले की भारत ने की कड़ी निंदा
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
क्या विपक्ष की 1 नवंबर की रैली होगी स्थगित?, व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च हुई नई Pulsar NS200, जानें कीमत
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
फसल बीमा के 317 करोड़ जारी, किसान ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
Embed widget