एक्सप्लोरर

B'DAY Special: स्विंग के सुलतान ने जब बल्ले से बनाया था विश्व रिकॉर्ड

वसीम अकरम, विश्व क्रिकेट का एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही बल्लेबाजों के होश उड़ जाया करते थे. विकेट के सामने अंदर बाहर लहराती गेंद से किसी तरह खुद को बल्लेबाज बचा भी ले तो यॉर्कर उनके धैर्य में सेंध लगा जाता था. रिवर्स स्विंग के मामले में तो उनके सामने कोई आज भी नहीं ठहरता.

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और विश्व के महान गेंदबाज वसीम अकरम आज 52 साल के हो गए हैं. लाहौर की गलियों से चल कर विश्व को अपने गेंदबाजी का कायल बनाने वाले वसीम के नाम विश्व क्रिकेट में कई रिकॉर्ड दर्ज हैं.

अकरम के रिकॉर्ड

अकरम वनडे क्रिकेट में 300,400 और 500 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने थे. तो वहीं दोनों फॉर्मेट में चार बार हैट-ट्रिक लेने का रिकॉर्ड भी उन्हीं के नाम है(लसिथ मलिंगा के साथ). अकरम वैसे खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें घरेलू क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं होने के बाद भी राष्ट्रीय टीम में जगह मिल गई. 1985 में गद्दाफी स्टेडियम में चल रहे कैंप में पहले दो दिन अकरम गेंदबाजी करने के लिए तरस गए थे लेकिन फिर तीसरे दिन ऐसी गेंदबाजी की कि जावेद मियांदाद उन्हें राष्ट्रीय टीम में शामिल कर लिया. अकरम ने करियर के दूसरे टेस्ट मैच में ही न्यूज़ीलैंड के खिलाफ दस विकेट लेने का कारनामा कर अपनी पहचान बनाई. 2003 में विजडन ने अकरम को वनडे क्रिकेट का नंबर वन गेंदबाज माना था.

गेंदबाजी में कई रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अकरम ने टेस्ट क्रिकेट में एक बार ऐसी बल्लेबाजी की कि 22 साल बाद भी विश्व रिकॉर्ड नहीं टूट पाया.

17 अक्टूबर 1996 को पाकिस्तान के शेखपुरा में टेस्ट शुरू हुआ. जिम्बॉब्वे ने पहली पारी में 375 रन बना डाले. ग्रांड फ्लावर ने 110 रनों की पारी खेली थी. अपने ही घर में पाकिस्तान की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई. देखते ही देखते 183 पर 6 और 237 पर टीम का सातवां विकेट पवेलयिन पहुंच चुका था. अकरम बल्लेबाजी कर रहे थे और उनका साथ देने आए थे दिग्गज ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक. दोनों ने मैच में पाकिस्तान की शानदार वापसी कराई. अकरम कुछ अलग ही मूड में थे और जिम्बॉब्वे के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे. 8वें विकेट के लिए दोनों ने 313 रनों की रिकॉर्डतोड़ साझेदारी की. सकलैन ने 79 रनों की पारी खेली लेकिन अकरम विश्व रिकॉर्ड बनाने के मूड में थे. पाकिस्तान की पूरी टीम 553 पर आउट हुई लेकिन अकरम 257 रन बनाकर नॉटआउट ही रहे. अपनी पारी में अकरम ने 22 चौके लगाए लेकिन छक्के इतने मारे जो आज भी रिकॉर्ड है. अकरम के बल्ले से उस मैच में 12 छक्के निकले जो टेस्ट इतिहास में किसी बल्लेबाज द्वारा एक पारी में लगाया गया सबसे अधिक छक्का है.

19 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में वसीम अकरम ने 104 टेस्ट और 356 वनडे में कुल मिलाकर 916 अंतरराष्ट्रीय विकेट (टेस्ट में 414 और वन-डे में 502) हासिल किए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
तीसरे टी20 में हार के बाद क्या बोले न्यूजीलैंड कप्तान मिचेल सैंटनर? अभिषेक-वैभव पर दिया बयान
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1
एक T20I मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 भारतीय बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा नंबर-1

वीडियोज

Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
तीसरे टी20 में रिकॉर्ड्स की बारिश, अभिषेक-वैभव ने वेलिंगटन में तोड़े 6 रिकॉर्ड!
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget