एक्सप्लोरर

Wriddhiman Saha को मिली धमकी पर एक्शन में BCCI, लिखित शिकायत पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई

बीते शनिवार रिद्धिमान साहा ने एक पत्रकार से मिली धमकी के स्क्रीनशॉट शेयर किये थे. अब BCCI इस मामले में उनसे बातचीत करेगा.

रिद्धिमान साहा (Wriddhiman Saha) को एक पत्रकार से मिली धमकी पर BCCI एक्शन में आ चुकी है. BCCI के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने कहा है कि बोर्ड रिद्धिमान साहा के साथ हुई इस पूरी घटना के बारे में जानकारी लेगा. इसके साथ ही एक मीडिया रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि साहा अगर लिखित शिकायत करते हैं तो संबंधित पत्रकार पर BCCI लीगल एक्शन ले सकता है.

अरुण धूमल ने कहा है, 'हम रिद्धिमान से उनके ट्वीट के बारे में बातचीत करेंगे और जानेंगे कि आखिरी पूरा मामला क्या है. हम यह जानना चाहेंगे कि क्या उन्हें धमकी दी गई थी. हम साहा से उनके ट्वीट के बैकग्राउंड और सन्दर्भ को भी जानना चाहेंगे. इसके अलावा मैं और कुछ भी नहीं कह सकता. बोर्ड सचिव (जय शाह) रिद्धिमान से इस मामले में बात करेंगे.'

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने शनिवार को ट्विटर पर वाट्सएप के स्क्रीनशॉट शेयर किए थे. इनमें एक पत्रकार उन्हें धमकाता हुआ नजर आ रहा था. साहा को यह धमकी उस पत्रकार को कॉल बैक नहीं करने के कारण मिली थी. उनके इस ट्वीट के बाद आकाश चोपड़ा, हरभजन सिंह से लेकर पूर्व कोच रवि शास्त्री तक उनके सपोर्ट में उतर आए थे.

क्या है पूरा मामला?
दक्षिण अफ्रीका टेस्ट सीरीज के बाद से ही ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि टीम प्रबंधन ने रिद्धिमान साहा को आगे मौका न देने का मन बना लिया है. इसके बाद साहा ने रणजी टीम से भी अपना नाम वापस ले लिया था. इस मुद्दे पर एक पत्रकार उनका इंटरव्यू करना चाहता था. पत्रकार ने उन्हें मैसेज भी किया और कॉल भी किया लेकिन साहा ने इसका कोई जवाब नहीं दिया. इसके बाद पत्रकार ने वाट्सएप पर ही साहा को धमकी दे डाली.

पत्रकार ने किस तरह धमकाया?
स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहा है कि पत्रकार ने उन्हें सबसे पहले इंटरव्यू के लिए मैसेज किया. इसमें  लिखा है, 'आप मेरे साथ एक इंटरव्यू कीजिए. यह अच्छा होगा. अगर आप डेमोक्रेटिक तरह से इंटरव्यू देना चाहते हैं तो मैं आपको फोर्स नहीं करूंगा. उन्होंने (टीम प्रबंधन) एक विकेटकीपर चुना जो सबसे बेहतर है. आपने 11 जर्नलिस्ट चुने जो मेरे हिसाब से बेस्ट नहीं थे. उन्हें चुनिए जो सबसे ज्यादा मदद कर सकते हैं.'

इसके बाद अगले दिन पत्रकार ने उन्हें वाट्सएप पर ही कॉल किया. जब साहा ने कॉल का रिप्लाई नहीं किया तो पत्रकार ने देर रात मैसेज करते हुए लिखा, 'आपने कॉल नहीं किया. मैं अब कभी आपका इंटरव्यू नहीं करूंगा. मैं इस तरह का अपमान नहीं सह सकता. और मैं इसे याद रखुंगा. आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था.'

रिद्धिमान का क्या रहा रिएक्शन?
रिद्धिमान ने पत्रकार को क्या जवाब दिए वह तो रिद्धिमान ही बता सकते हैं लेकिन अपने ट्वीट में उन्होंने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'भारतीय क्रिकेट के लिए मेरे इतने योगदान के बाद अब मुझे एक तथाकथित पत्रकार से इन बातों का सामना करना पड़ रहा है. पत्रकारिता अब इस ओर जा रही है.'

क्रिकेट कम्युनिटी उतरी सपोर्ट में
साहा के इस ट्वीट के बाद पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा, आकाश चोपड़ा से लेकर रुद्रप्रताप सिंह और रवि शास्त्री जैसे दिग्गजों ने उनके सपोर्ट में ट्वीट किए थे. सभी ने रिद्धिमान साहा से उस पत्रकार का नाम बताने का अनुरोध किया. इन क्रिकेटर्स ने BCCI से भी इस मामले में दखल देने की मांग की थी.

यह भी पढ़ें..

Wriddhiman Saha ने पत्रकार से मिली धमकी के स्क्रीनशॉट किए शेयर, सपोर्ट में उतरी क्रिकेट कम्युनिटी; जानिए पूरा मामला

Pakistan Cricket Board का ऐलान, अब PSL में James Faulkner को कभी नहीं खिलाएंगे, यह है पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
अभ्यास मैच से तय हो गई भारत की प्लेइंग इलेवन, नहीं खलेगी साई सुदर्शन की कमी
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
WTC प्वाइंट्स टेबल में कितने नंबर पर भारत, जानें ताजा अंक तालिका का पूरा हाल
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली
IPL जैसी एक और लीग! आज है ऑक्शन; 450 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget