एक्सप्लोरर

BCCI ने भारतीय स्क्वाड में अचानक किया बदलाव? जसप्रीत बुमराह संग मिलकर कहर बरपाएगा ये तेज गेंदबाज!

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में बस अब कुछ ही दिन रह गए हैं. इस दौरान बीसीसीआई भारतीय टीम के स्क्वॉड में बदलाव कर सकता है. टीम में एक और गेंदबाज को शामिल किया जा सकता है.

BCCI Can Make Changes In Team India Squad Before 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज की शुरुआत 20 जून से होगी. भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर 18 खिलाड़ियों के साथ पहुंची है. पहले मैच की शुरुआत में अब कुछ ही दिन बाकी हैं. इससे पहले खबर है कि बीसीसीआई भारतीय टेस्ट टीम के स्क्वॉड में बदलाव कर सकता है. भारतीय टीम में एक धाकड़ गेंदबाज की एंट्री हो सकती है, जो इंग्लैंड दौरे पर इंडिया ए टीम का हिस्सा था.

भारतीय टीम के इंग्लैंड पहुंचने से पहले, इंडिया ए की टीम इंग्लैंड दौरे पर पहुंची थी. इंडिया ए ने इंग्लैंड लायंस के साथ दो वॉर्म-अप मैच खेले. इंडिया ए और टीम इंडिया के बीच इंट्रा स्क्वॉड मुकाबला भी हुआ. इंडिया ए की टीम में सरफराज खान, ऋतुराज गायकवाड़, अंशुल कंबोज, खलील अहमद और हर्षित राणा जैसे खिलाड़ी मौजूद थे. 

इस गेंदबाज को टीम में किया जा सकता है शामिल

रेवस्पोर्ट्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक हर्षित राणा को मेन स्क्वॉड में शामिल किया जा सकता है. राणा ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक वॉर्म-अप मैच में खेला था. इस दौरान उन्होंने एक विकेट लिया था. बता दें कि भारतीय टीम में पहले से ही जसप्रीत बुमराह, आकाशदीप, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे तेज गेंदबाज मौजूद हैं. 

इंग्लैंड में 18 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीता है भारत

भारतीय टीम ने पिछले 18 साल से इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज नहीं जीता है. भारतीय टीम ने आखिरी बार साल 2007 में इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज जीती थी. उस समय भारतीय टीम के कप्तान राहुल द्रविड़ थे.

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

यह भी पढ़ें-  2025 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख तय, कब और कहां खेला जाएगा मैच? जानें सबकुछ

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
पांचवें दिन बारिश ने बिगाड़ा खेल, तो गॉल टेस्ट में कौन बनेगा विजेता?
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
गुपचुप किसको डेट कर रहे हैं देवदत्त पडिक्कल? सोशल मीडिया हो रही चर्चा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
घूमा कैमरा, गंभीर के 'मास्टरप्लान' की खुली पोल; जानें व्हाइट बोर्ड पर क्या लिखा
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
देवदत्त पडिक्कल ने बताया अपना अंतिम लक्ष्य, जो कहा वो सबको जानना चाहिए

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget