एक्सप्लोरर

रणजी ट्रॉफी में फिर लौटेगा होम-अवे फॉर्मेट, बीसीसीआई ने किया फैसला

रणजी ट्रॉफी में फिर लौटेगा होम-अवे फॉर्मेट, बीसीसीआई ने किया फैसला

कोलकाता: बीसीसीआई की सौरव गांगुली की अध्यक्षता वाली तकनीकि समिति ने रणजी ट्रॉफी के लीग दौर में होम-अवे फॉर्मेट को फिर से बहाल करने का फैसला किया है. बीसीसीआई ने पिछले साल रणजी ट्रॉफी 2016-17 सत्र में तटस्थ स्थलों पर आयोजित करने का फैसला किया था. कई टीमों ने बीसीसीआई से शिकायत की थी कि घरेलू टीमें अपने हिसाब के पिचें बनाती हैं, इस पर बीसीसीआई ने तटस्थ स्थलों पर मैच कराने का फैसला किया था.

घरेलू टीम के कई कप्तानों ने इसी साल की शुरुआत में मुंबई में हुए एक कार्यक्रम में तटस्थ स्थलों पर मैच कराने के प्रारूप पर अपनी निराशा जताई थी.

बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी ने कहा, "रणजी ट्रॉफी में इस बार बदलाव होंगे. सभी मैच होम-अवे प्रारुप में खेले जाएंगे जैसे की दो सत्र पहले खेले जाते थे. नॉक आउट मैच हालांकि तटस्थ स्थानों पर आयोजित किए जाएंगे."

उन्होंने बताया, "समिति ने फैसला किया है कि जूनियर क्रिकेट में, होम-अवे प्रारूप जारी रहेगा और नॉक आउट मैच दोबारा तटस्थ स्थानों पर खेले जाएंगे." चौधरी ने कहा, "पिछले साल छत्तीसगढ़ के आने से रणजी ट्रॉफी में कुल टीमों की संख्या 28 हो गई है. इसलिए रणजी ट्रॉफी के तीन ग्रुप में 9,9,10 टीमें होती हैं."

उन्होंने कहा, "अब 28 टीमों को चार ग्रुप में बांटा जाएगा. ग्रुप की शीर्ष दो टीमें क्वालीफायर राउंड में जाएंगी." उन्होंने कहा, "दुलीप ट्रॉफी गुलाबी गेंद से ही खेली जाएगी और उसके अधिकतर मैच दिन-रात प्रारूप में होंगे."

गांगुली ने कहा, "रणजी ट्रॉफी का आगामी सत्र पुराने प्रारूप के तहत छह अक्टूबर से शुरू होने की संभावना है. टीमें भी यही चाहती थीं और हम भी यही चाहते थे."

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 
5 स्टार गेंदबाज, जो टेस्ट मैच में कभी नहीं ले सके 10 विकेट 
दूसरे टेस्ट में निकला PAK गेंदबाजी का दम, पहले दिन वेस्टइंडीज का दबदबा
दूसरे टेस्ट में निकला पाकिस्तानी गेंदबाजी का दम, पहले दिन वेस्टइंडीज का दबदबा
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका
BCCI ने एशिया कप के लिए किया टीम इंडिया का एलान, देखें किस किसको मिल मौका

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
Datia Bypoll Result 2026 Live : दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
Live: दतिया में आशुतोष तिवारी या घनश्याम सिंह? आज होगा फैसला, कुछ देर में आएंगे परिणाम
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
कॉमनवेल्थ गेम्स में देश के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्या बोल गए श्रेयस अय्यर, पढ़िए
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
दिल्ली में 7 दिन तक लगातार होगी बारिश, जान लें मौसम का ताजा अपडेट
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
सड़कों पर प्रदर्शन, खाली पोलिंग बूथ..विद्रोह के बीच PoK में दूसरे चरण का चुनाव
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Embed widget