एक्सप्लोरर

BCCI Exhibition Match: पुराने रंग में दिखे गांगुली, इस टीम के खिलाफ लगाए शानदार शॉट, ये रहा मैच का रिजल्ट

Sourav Ganguly: बीसीसीआई अध्यक्ष एकादश की टीम जय शाह की अगुआई वाली सचिव एकादश से एक रन से हार गयी. बीसीसीआई की आम सालाना बैठक की पूर्व संध्या पर ईडन गार्डन्स में एक प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया. 

Team Sourav Ganguly loses exhibition match: पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली के पारंपरिक ऑफसाइड ड्राइव और बाहर निकलकर खेलने वाले शॉट शुक्रवार को एक प्रदर्शनी मैच के दौरान फिर दिखायी दिये लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष एकादश की टीम जय शाह की अगुआई वाली सचिव एकादश से एक रन से हार गयी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की आम सालाना बैठक की पूर्व संध्या पर ईडन गार्डन्स में 15-15 ओवर का एक प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया. 

कप्तान गांगुली ने खेली अच्छी पारी 

गांगुली छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये उतरे. ‘फिनिशर’ की भूमिका निभा रहे गांगुली ने 20 गेंद में दो छक्के और चार चौकों की मदद से 35 रन बनाये. उन्हें मैच के नियमों के अनुसार रिटायर होना था और उनकी टीम महज एक रन से पीछे रहकर हार गयी. गांगुली के घरेलू मैदान में बीसीसीआई सचिव शाह ने अपनी स्पिन गेंदबाजी से कमाल कर दिया और सात ओवर में 58 रन देकर तीन विकेट चटकाकर स्टार बने. इससे टीम 128 रन के स्कोर का बचाव कर सकी. 

उन्होंने ईडन के पसंदीदा क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन का विकेट झटका जो दो रन पर पगबाधा आउट हुए. शाह ने गोवा क्रिकेट संघ के सूरज लोटलिकर को भी आउट किया. स्कोर में एक रन भी नहीं जुड़ा था कि टीम को तीसरा झटका लगा जब सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष अविषेक डालमिया 13 रन बनाकर रन आउट हुए. 

इसके बाद शहर के पसंदीदा बेटे गांगुली ने उसी स्वछंदता से बल्लेबाजी करते हुए ऑफ साइड पर कट और ड्राइव शॉट से अपनी पारी आगे बढ़ायी. 35 रन की पारी के दौरान उन्होंने दो गेंदों पर बाहर निकलने के अपने पारंपरिक शॉट भी खेले. इससे पहले बल्लेबाजी का फैसला करके बीसीसीआई सचिव एकादश ने अरूण धूमल (36) और जयदेव शाह (40) के बीच 92 रन की भागीदारी से निर्धारित ओवर में तीन विकेट पर 128 रन का स्कोर खड़ा किया. अजहरूद्दीन और गांगुली ने मिलकर नयी गेंद से गेंदबाजी की. गांगुली ने अपने तीन ओवर में 19 रन और अजहरूद्दीन ने दो ओवर में आठ रन दिये.

ये भी पढ़ें- PCB Chairman Ramiz Raja: 100 की स्पीड और शॉर्ट लेग पर फील्डर...रोहित को आउट करने के लिए बना था ये प्लान, रमीज राजा का खुलासा

IND vs NZ: मुंबई टेस्ट के पहले दिन मयंक अग्रवाल छाए, जड़ा शानदार शतक, कोहली-पुजारा फ्लॉप

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम
CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PM मोदी के मॉर्फ्ड वीडियो पर FIR, एक्शन में महाराष्ट्र पुलिस
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
दिल्ली में क्या आज होगी बारिश? जानें क्या कहता है मौसम विभाग
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
अमेरिका-चीन के बीच एआई को लेकर रेस कब शुरू हुई और अब कहां पहुंची?
Embed widget