एक्सप्लोरर

IPL 2020: BCCI ने अगले आदेश तक टाला आईपीएल का 13वां सीजन, पूरी स्थिति पर बोर्ड की नज़र

सौरव गांगुली ने आधिकारिक एलान से एक दिन पहले ही एबीपी न्यूज के साथ बात करते हुए आईपीएल को टाले जाने की जानकारी दे दी थी.

IPL 2020: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन को अनिश्चितकाल के लिए टालने का फैसला किया है. बीसीसीआई की ओर से 16 अप्रैल को इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की गई. बीसीसीआई ने कहा है कि आईपीएल का 13वां सीजन अगले आदेश तक टाला जा रहा है. इससे पहले आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाला गया था. हालांकि शुरुआत में आईपीएल का आयोजन 29 मार्च से 24 मई के बीच होना था.

बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा, ''कोरोना वायरस और लॉकडाउन को देखते हुए आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल लीग को अगले आदेश तक टालने का फैसला करती है.'' बीसीसीआई का कहना है कि लोगों का स्वास्थ्य उसकी पहली प्राथमिकता है.

पहले ही लगाए थे कयास

बीसीसीआई ने आगे कहा, ''देश के लोगों के स्वास्थ्य हमारी प्राथमिकता है. आईपीएल से जुड़ी हुई टीमों, ब्रॉडकास्टर और सपोंर्स का मानना है कि सही समय आने पर ही आईपीएल के बारे में सोचा जाना चाहिए.'' इससे पहले पीएम मोदी ने लॉकडाउन को 15 अप्रैल से बढ़ाकर तीन मई तक लागू कर दिया था जिसकी वजह से आईपीएल शुरू होने की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो गई.

हालांकि बीसीसीआई ने अभी तक आईपीएल के 13वें सीजन को पूरी तरह से रद्द करने का फैसला नहीं किया है. बीसीसीआई ने कहा, ''बोर्ड पूरी स्थिति पर नज़र बनाए हुए है. हम भारत सरकार के दिशानिर्देशों को देखते हुए ही अपने पार्टनर्स के साथ आगे के बारे में बात करेंगे.''

इससे पहले 15 अप्रैल को ही एबीपी न्यूज के साथ बातचीत में बीसीसीआई चीफ सौरव गांगुली ने इंडियन प्रीमियर लीग को टाले जाने की पुष्टि कर दी थी. मौजूदा हालात को देखते हुए बीसीसीआई के पास 13वें सीजन के आयोजन के बेहद कम विकल्प बचे हैं.

अगले आदेश तक रद्द किया गया IPL सीजन 13, टूर्नामेंट के लिए अगले 2 महीने बेहद जरूरी: सौरव गांगुली
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर तेंदुलकर का रिएक्शन, 'आप चाहते थे...'
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
अजिंक्य रहाणे के बाद ये 3 भारतीय क्रिकेटर जल्द ले सकते हैं संन्यास
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
वैभव को उपकप्तान बनाने पर उठा सवाल, 'वह अभी शुरुआती स्टेज...'
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
Live: 'वेद का उच्चारण करने पर जीभ काटने..., खरगे ने किया मनुस्मृति का जिक्र, RS में हंगामा
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
फ्लाइट कैंसिल, ट्रेन लेट और खराब सड़क! बरसात में कैसे करें सुरक्षित सफर?
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
‘खींचकर बाहर लाएंगे’, राज्यसभा में खरगे का गृह मंत्री अमित शाह पर हमला
Embed widget