एक्सप्लोरर

BCCI हुआ सख्त, परिवार पर बंदिशों के बाद खिलाड़ियों की इस आजादी पर लगेगी रोक! हुआ बड़ा खुलासा

BCCI New Rule: भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के समापन के बाद बीसीसीआई के नए रूल पर विचार कर सकता है. यह नया नियम स्टार कल्चर को खत्म करने के लिए बनाया जा सकता है.

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज के समापन के बाद BCCI एक नया नियम लागू कर सकती है. हेड कोच गौतम गंभीर, जिनके अंडर टीम इंडिया लगातार 2 टेस्ट सीरीज हार चुकी थी, इंग्लैंड में सीरीज ड्रॉ रहने के बाद उनका टीम मैनेजमेंट में कद बढ़ना लगभग तय है. गंभीर जबसे मुख्य कोच बने हैं, तभी से उन्होंने टीम इंडिया में स्टार कल्चर का विरोध किया है. अब खबर है कि बीसीसीआई ऐसा नियम ला सकती है, जिससे खिलाड़ी अपनी मर्जी से मैच नहीं चुन पाएंगे.

क्या है नया रूल?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक चयन समिति, हेड कोच गौतम गंभीर और मैनेजमेंट के अन्य अधिकारी इस संबंध में एकमत हैं कि ऐसा नियम लाया जाए, जिससे खिलाड़ी अपनी मर्जी से मैच ना चुन पाएं. अक्सर खिलाड़ी वर्कलोड का हवाला देकर सीरीज में नहीं खेलने का फैसला लेते हैं. रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि इस रूल को लेकर चर्चा शुरू हो गई है और जल्द खिलाड़ियों को इस बारे में संदेश भेज दिया जाएगा.

आगे यह भी बताया गया कि विशेष रूप से तीनों फॉर्मेट में खेलने वाले प्लेयर इस नियम का निशाना बनेंगे. उन्हें कड़ा संदेश भेजा जाएगा कि मन मुताबिक मैच चुनने का कल्चर आगे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इसका मतलब ऐसा नहीं है कि वर्कलोड को पूरी तरह दरकिनार कर दिया जाएगा, लेकिन भविष्य में फैक्ट्स और वर्तमान स्थिति अनुसार फैसले लिए जाएंगे. यह साफ है कि तेज गेंदबाजों को वर्कलोड मैनेजमेंट की जरूरत होती है, लेकिन इसका फायदा उठाना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बताते चलें कि इससे पहले बोर्ड क्रिकेटरों के फैमिली मेंबर्स पर भी बंदिशें लगा चुका है.

मोहम्मद सिराज ने वर्कलोड को दिखाया ठेंगा

मोहम्मद सिराज ने भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पांच मैचों में कुल 185.3 ओवर गेंदबाजी की. यह भी नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने घंटों फील्डिंग की और नेट्स में अभ्यास भी किया, इस सबके बावजूद उन्होंने सीरीज के सभी 5 मैच खेले. वहीं इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने फिटनेस संबंधी समस्याओं के बावजूद लंबे-लंबे स्पेल डाले.

यह भी पढ़ें:

भारत-इंग्लैंड सीरीज की बेस्ट प्लेइंग इलेवन, बेन स्टोक्स कप्तान और जायसवाल बाहर; देखें किसे किसे मिली जगह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अबरार अहमद की खरीद के बाद काव्या मारन की टीम को लगा झटका, आधिकारिक ट्विटर अकाउंट सस्पेंड!
अबरार अहमद की खरीद के बाद काव्या मारन की टीम को लगा झटका, आधिकारिक ट्विटर अकाउंट सस्पेंड!
पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला
पाकिस्तान के आगे बौना साबित हुआ बांग्लादेश, PAK ने दूसरे वनडे में बुरी तरह रौंद डाला
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
KKR को 440 वोल्ट का झटका, हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, वजह चौंकाने वाली
KKR को 440 वोल्ट का झटका, हर्षित राणा IPL 2026 से हुए बाहर, वजह चौंकाने वाली

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
IPL 2026: IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
IPL में सबसे महंगे साबित हुए ये गेंदबाज, एक ही मैच में लुटा दिए 70 से ज्यादा रन
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget