एक्सप्लोरर

IPL 2019 के प्लेऑफ मुकाबलों से BCCI को 20 करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद

IPL 2019: तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) को आई, जे और के स्टैंड खोलने की अनुमति नहीं मिली, जिसके कारण फाइनल मुकाबला हैदराबाद में आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीज़न के प्लेऑफ मैचों की टिकटों की बिक्री से 20 करोड़ रुपये की आमदनी की उम्मीद है. ग्रुप स्टेज में खेले गए मुकाबलों के टिकटों से होने वाली आमदनी विभिन्न फ्रेंचाइजियों को दी जाती है, जबकि अंतिम चार मुकाबलों का पैसा बोर्ड को दिया जाता है. न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस को मिले दस्तावेजों के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल के 12वें सीज़न के लिए जारी किए बजट में यह दर्शाया है कि 2018 में टिकटों की ब्रिकी से जो आमदनी हुई थी उससे इस बार दो करोड़ का इजाफा हुआ. पिछले आईपीएल की टिकटों से बोर्ड को 18 करोड़ रुपये मिले थे.  यहां देखें, आईपीएल की अंकतालिका में कौन-सी टीम किस पायदान पर है. इस सीज़न का फाइनल मैच 12 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टडियम में खेला जाएगा, जबकि क्वालीफायर-1 चेन्नई और क्वालीफायर-2 एवं एलिमिनेटर विशाखापट्टनम में आयोजित किया जाएगा. तमिलनाडु क्रिकेट संघ (टीएनसीए) को आई, जे और के स्टैंड खोलने की अनुमति नहीं मिली, जिसके कारण फाइनल मुकाबला हैदराबाद में आयोजित कराए जाने का निर्णय लिया गया है. आमतौर पर प्लेऑफ मुकाबले मौजूदा विजेता और फाइनल तक पहुंचने वाली टीम के घरेलू मैदान पर खेले जाते हैं, लेकिन कुछ कठिनाइयों के कारण बीसीसीआई को विशाखापट्टनम में मैच कराने का निर्णय लेना पड़ा. चेन्नई में क्वालीफायर-1 सात मई को खेला जाएगा. विशाखापट्टनम 8 और 10 मई को क्वालीफायर-2 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा. सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित प्रशासकों की समिति (सीओए) के प्रमुख विनोद राय ने कहा था कि प्लेऑफ मुकाबलों को स्थानांतरित करना होगा क्योंकि इन मैचों के टिकट की बिक्री बोर्ड का विशेषाधिकार है. राय ने कहा था, "टीएनसीए को आई, जे और के स्टैंड खोलने की अनुमति नहीं मिली, जिसके बारे में उन्होंने हमें सूचित किया और हमने मुकाबलों को चेन्नई से हैदराबाद स्थानांतरित करने का निर्णय लिया. चूंकि नॉक-आउट मैचों की टिकट बिक्री बोर्ड का विशेषाधिकार है इसलिए हमें यह निर्णय लिया."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: पडिक्कल का अर्धशतक पूरा, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
LIVE: पडिक्कल का अर्धशतक पूरा, राहुल के साथ क्रीज पर मौजूद
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
ऐतिहासिक जीत के करीब बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया पर पारी की हार का खतरा
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद
श्रीलंकाई गेंदबाज ने जानबूझकर मारी यशस्वी जायसवाल को टक्कर? रन आउट पर हुआ विवाद

वीडियोज

Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा
51 साल, 51 कहानियां | Sholay | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
स्टार्क के बाद हेजलवुड का ऐतिहासिक कारनामा, 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget