एक्सप्लोरर

Indore Test: इंदौर की पिच को खराब रेटिंग देने पर नाराज है BCCI, ICC के फैसले को दे सकता है चुनौती

Indore Pitch: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 का तीसरे टेस्ट इंदौर में खेला गया था. यहां की पिच को ICC ने खराब रेटिंग देने के साथ-साथ तीन डिमैरिट पॉइंट्स दिए थे.

BCCI on Indore Pitch Poor Rating: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए टेस्ट मैच की पिच को ICC द्वारा खराब रेटिंग देने पर BCCI नाराज है और वह इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी में है. बता दें कि इंदौर टेस्ट में पहले दिन के पहले सेशन से ही पिच पर अनियमित टर्न और उछाल था. इसके कारण मैच का नतीजा सवा दो दिन के अंदर ही निकल गया था. इसी के चलते ICC ने इंदौर की पिच को तीन डिमैरिट पॉइंट्स दिए थे.

अब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में सामने आया है कि भारतीय बोर्ड ICC के इस फैसले को चुनौती देने की तैयारी में है. BCCI के एक अधिकारी के हवाले से न्यूजपेपर ने लिखा है, 'हम स्थिति का जायजा लेंगे और फिर ICC के फैसले को चैलेंज करने पर कोई निर्णय लेंगे.' बता दें कि ICC के नियमों के तहत, कोई भी क्रिकेट बोर्ड इस तरह के मामले में 14 दिन के अंदर अपील कर सकता है. यानी, फिलहाल BCCI के पास ICC के फैसले को चैलेंज करने के लिए काफी वक्त है.

मैच रेफरी ने इंदौर की पिच पर क्या दी थी रिपोर्ट?
इंदौर टेस्ट खत्म होन के बाद ICC मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड ने पिच को लेकर रिपोर्ट दी थी. इस रिपोर्ट में लिखा गया था, 'पिच बेहद सूखी हुई थी. यह पिच गेंद और बल्ले को संतुलित मदद नहीं दे पाई. शुरुआत से ही सिर्फ स्पिनर्स को यहां मदद मिली. पूरे मैच के दौरान पिच पर अनियमित उछाल था.' बता दें कि अगर 5 साल के पीरियड में किसी मैदान को 5 डिमैरिट पॉइंट्स मिलते हैं तो उस मैदान को एक साल के लिए सस्पेंड कर दिया जाता है. यानी वहां एक साल तक कोई मैच आयोजित नहीं किए जा सकते हैं.

इंदौर में दो दिन में गिर गए थे 30 विकेट
बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के इस तीसरे टेस्ट में दो दिन में ही 30 विकेट गिर गए थे. पहले सेशन से ही स्पिनर्स को बहुत ज्यादा मदद मिली और भारतीय टीम ही यहां शुरुआत में शिकार बन गई. पहली पारी में टीम इंडिया केवल 109 रन बना पाई थी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने भारतीय टीम को वापसी का मौका नहीं दिया और यह मैच 9 विकेट से जीत लिया.

यह भी पढ़ें...

Umesh Yadav: 'कोयले की खदान में काम करने वाले का बेटा...', दिनेश कार्तिक ने सुनाई उमेश यादव के संघर्ष की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
भारत-बांग्लादेश सीरीज कब से होगी? सामने आया बड़ा अपडेट
Exclusive: 'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
'वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग', योगराज सिंह ने बताया पूरा प्लान
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?
अगली सीरीज में टीम इंडिया में नजर नहीं आएंगे ये 3 खिलाड़ी?

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget