एक्सप्लोरर

BCCI और पूर्व क्रिकेटरों ने जेटली के निधन पर दी श्रद्धांजलि

अरुण जेटली जी के जाने से बहुत दुख है. उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को भारत का प्रतिनिधित्व करने में अहम भूमिका निभाई. जेटली जी का निधन व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी एक बड़ी क्षति है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सहित कई क्रिकेटरों ने पूर्व वित्त मंत्री और पूर्व बीसीसीआई उपाध्यक्ष अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है. पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज और अब भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने ट्विटर पर लिखा, "एक पिता आपको बोलना सिखाता है, लेकिन पिता समान व्यक्ति आपको यह कला सिखाता है कि कैसे बोलना है. एक पिता आपको चलना सिखाता है, लेकिन पिता समान व्यक्ति सिखाता है कि कैसे चलना है. एक पिता आपको नाम देता है, लेकिन पिता समान व्यक्ति आपको पहचान देता है. मेरे पिता समान अरुण जेटली नहीं रहे. मुझसे मेरा एक हिस्सा दूर चला गया है." वीरेंद्र सहवाग ने कहा, "अरुण जेटली जी के जाने से बहुत दुख है. उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को भारत का प्रतिनिधित्व करने में अहम भूमिका निभाई. एक वक्त था, जब दिल्ली के क्रिकेटरों को हाई लेवल तक जाने का चांस नहीं मिल पाता था, लेकिन डीडीसीए की लीडरशिप के दौरान उन्होंने दिल्ली के क्रिकेटरों को यह मौके दिलवाए." उन्होंने कहा, "वह खिलाड़ियों की जरूरतें सुनते थे और उन्हें हल भी करते थे. मैं निजी तौर पर उनके साथ एक बेहद खूबसूरत रिलेशनशिप शेयर करता हूं. मेरी प्रार्थना और संवेदना उनके परिवार के साथ है. ओम शांति." बीसीसीआई अध्यक्ष सीके खन्ना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, "यह पूरे देश के लिए बड़े दु:ख का दिन है. हमने जेटली जी को खो दिया है. वह एक विनम्र और आत्मबल के धनी इंसान थे जो अपनी मेहनत से नई ऊंचाइयों पर पहुंचे थे. उन्होंने आधुनिक भारत के इतिहास में एक अमिट छाप छोड़ी है." खन्ना ने कहा, "जेटली जी का निधन व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए भी एक बड़ी क्षति है. हमारा जुड़ाव श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स के दिनों से था और हमने साथ काम किया था. कॉलेज यूनियन में वह अध्यक्ष और मैं महासचिव था." बीसीसीआई अध्यक्ष ने कहा, "मैंने उनके साथ डीडीसीए और बीसीसीआई में क्रिकेट प्रशासन में भी काम किया. वह क्रिकेट के भी कुशल प्रशासक थे और क्रिकेट में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा. आज भारत ने अपना बड़ा राजनेता खो दिया है और व्यक्तिगत रूप से मैंने अपना प्रिय मित्र खो दिया है. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
कोच मोर्ने मोर्कल की गेंदबाजों को अनोखी सलाह, पंखे के सामने करो बॉलिंग
IND vs NZ 3rd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का तीसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
तीसरे मैच में होगा पंत और बुमराह का कमबैक, नोट कर लीजिए तारीख
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget