एक्सप्लोरर

'पिच फिक्सिंग' मामले पर बीसीसीआई करेगी आईसीसी के फैसले का इंतजार

भारत से जुड़े तीन मैचों की पिच से कथित छेड़छाड़ के स्टिंग ऑपरेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में फंसे पूर्व क्रिकेटर रोबिन मौरिस के खिलाफ कार्रवाई करने पर तभी विचार करेंगे जब वह आईसीसी की मौजूदा जांच में दोषी पाया जाएगा.

नई दिल्ली: भारत से जुड़े तीन मैचों की पिच से कथित छेड़छाड़ के स्टिंग ऑपरेशन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीसीसीआई ने साफ कर दिया है कि वह इस मामले में फंसे पूर्व क्रिकेटर रोबिन मौरिस के खिलाफ कार्रवाई करने पर तभी विचार करेंगे जब वह आईसीसी की मौजूदा जांच में दोषी पाया जाएगा.

यह स्टिंग अल जजीरा चैनल ने किया है और जिन मैचों पर सवाल उठाया जा रहा है वे भारत और श्रीलंका के बीच गाले में 26 से 29 जुलाई 2017 तक हुआ टेस्ट , भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रांची में 16 से 20 मार्च 2017 तक हुआ टेस्ट और भारत तथा इंग्लैंड के बीच चेन्नई में 16 से 20 दिसंबर 2016 तक हुआ टेस्ट शामिल है.

गाले और चेन्नई में हुए टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज की थी जबकि रांची में हुआ मैच बराबरी पर छूटा था.

बीसीसीआई के वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा , ‘‘ हमारा मानना है कि आईसीसी ने जांच शुरू कर दी है. उन्हें जांच पूरी करने दीजिए और मौरिस को दोषी ठहराने दीजिए. फैसला आने के बाद ही बीसीसीआई कार्रवाई करेगा. उन्होंने साथ ही कहा कि 42 प्रथम श्रेणी और 51 लिस्ट ए मैच खेलने वाले मौरिस फिलहाल बीसीसीआई की किसी भी परियोजना से नहीं जुड़े हुए.'

अधिकारी ने कहा , ‘‘ हमें अपनी एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) से पता करने की जरूरत है कि मौरिस का नाम संदिग्धों की सूची में शामिल है या नहीं. दूसरी बात वह बीसीसीआई या किसी राज्य इकाई की परियोजना से नहीं जुड़ा हुआ जहां से उसे हटाए जाने की जरूरत है. ’’

उन्होंने कहा , ‘‘ अब जो चीज बची है वह बीसीसीआई की घरेलू क्रिकेटरों को दी जाने वाली 22500 रुपये (कटौती के बाद) की पेंशन है. बीसीसीआई को इसे रद्द करने का अधिकार है लेकिन उसके दोषी पाए जाने के बाद. ’’

मौरिस ने कथित तौर किसी भी तरह के गलत कार्य से इनकार किया है और षड्यंत्र की बात कही है.

इस डाक्यूमेंट्री में मैच फिक्सिंग के आरोपी मौरिस को गाले के क्यूरेटर थरंगा इंडिका को अंडरकवर रिपोर्टर से मिलवाते हुए दिखाया गया है और वह फिक्सरों के अनुसार पिचों को बदलने का दावा करते दिख रहे हैं. आईसीसी ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.

मौरिस को इस वीडियो में कथित तौर पर पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन रजा (सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर के विश्व रिकॉर्ड धारक) के साथ दिखाया गया है और वीडियो में ये अपने संपर्क और मैदानकर्मियों के जरिये पिचों को फिक्स करने की अपनी क्षमता के बारे में बात कर रहे हैं. मुंबई का क्रिकेट जगत हालांकि मौरिस के खिलाफ आरोपों से पूरी तरह से स्तब्ध नहीं है.

शारदाश्रम स्कूल से पढ़ाई करने वाले और रमाकांत आचरेकर (सचिन तेंदुलकर के शुरुआती कोच) के शिष्य रहे मौरिस को सीमित ओवरों का उम्दा क्रिकेटर माना जाता था लेकिन उन्होंने 31 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कह दिया.

मुंबई क्रिकेट से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा , ‘‘ अगर उसके सर्वश्रेष्ठ दिन आईपीएल के आसपास होते तो वह घरेलू खिलाड़ियों के बीच अच्छी पसंद होता. लेकिन वह इरानी ट्रॉफी में मुंबई के लिए आठ विकेट चटकाने के बाद बागी (अब भंग) इंडियन क्रिकेट लीग में चला गया. ’’

काफी लोगों को समझ नहीं आता कि मध्यम वर्ग के परिवार से होने के बावजूद मौरिस ने भारत पेट्रोलियम की सुरक्षित नौकरी क्यों छोड़ दी.

इस पूर्व क्रिकेटर के एक करीबी मित्र ने कहा , ‘‘ मैं शर्त लगा सकता हूं कि घरेलू क्रिकेट और आईसीएल खेलते हुए उसने मोटी कमाई नहीं की. लेकिन वह मर्सीडीज बेंज चलता था , कीमती घड़ियां पहनता था. ’’

मौरिस के साथ दलीप और देवधर ट्राफी खेलने वाले एक पूर्व क्रिकेटर ने कहा , ‘‘ उसके कुछ पुराने दोस्तों ने उससे दूरी बनानी शुरू कर दी थी. उसकी लगातार दुबई की यात्राओं ने संदेह पैदा किया. ’’

कल इस विवाद के सामने आने के बाद से मौरिस ने अपना मोबाइल बंद कर दिया है और अपना फेसबुक अकाउंट भी हटा दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
क्यों किसी भी सीरीज से पहले संजय बांगड़ के साथ प्रैक्टिस करते हैं विराट कोहली? खुद दिया इसका जवाब
आज देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
देर रात तक नहीं जागना पड़ेगा, भारत-इंग्लैंड के पांचवें टी20 की टाइमिंग बदली; इतने बजे शुरू होगा मैच
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास
सचिन तेंदुलकर और विराट-रोहित, सबको पछाड़ हरमनप्रीत कौर ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget