एक्सप्लोरर

Chetan Sakariya: संदिग्ध बॉलिंग एक्शन की लिस्ट में आ गया था चेतन सकारिया का नाम, BCCI ने बाद में सुधारी गलती

BCCI: बीसीसीआई ने चेतन सकारिया को संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाली सूची में डाल दिया था. बाद में साफ हुआ कि उनका नाम इस लिस्ट में गलतफहमी के चक्कर में आ गया था.

Suspect Bowling Action List: IPL 2024 के लिए होने वाले ऑक्शन से पहले BCCI की एक लिस्ट ने कुछ देर के लिए हड़कंप मचा दिया. यह लिस्ट संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाले खिलाड़ियों की थी. इस लिस्ट में दिल्ली कैपिटल्स से हाल ही में रिलीज किए गए चेतन सकारिया का भी नाम था. यहां युवा तेज गेंदबाज चेतन का नाम आना चौंकाने वाला था. ऐसे में जब इस लिस्ट पर सवाल उठे और बीसीसीआई ने क्रॉस चेक किया तो बाद में स्थिति साफ हुई.

दरअसल, बोर्ड को एक जैसे नाम के कारण भ्रम हुआ. कर्नाटक के चेतन नाम के एक गेंदबाज की जगह सौराष्ट्र के चेतन सकारिया का नाम लिस्ट में चढ़ गया. बाद में बीसीसीआई ने अपनी यह गलती सुधारी और चेतन सकारिया का नाम लिस्ट में से हटाया.

सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने इस लिस्ट में हुई चूक पर बताया, 'यह एक तरह की गलतफहमी थी. संदिग्ध बॉलिंग एक्शन के लिए चेतन को कभी नहीं बुलाया गया. वह उस सूची में नहीं है. वहां कर्नाटक के एक गेंदबाज का नाम होना चाहिए था. आईपीएल फ्रेंचाइजियों को भी इस बारे में सूचित किया जा रहा है."

चेतन सकारिया पिछले आईपीएल सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेले थे. हालांकि इस बार दिल्ली फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिलीज कर दिया. 19 दिसंबर को होने वाले ऑक्शन में वह रोस्टर में 27वें पायदान पर होंगे. उनकी बेस प्राइस 50 लाख है.

संदिग्ध गेंदबाजों की लिस्ट
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के तनुश कोटियन, केरल क्रिकेट एसोसिएशन के रोहन कुन्नुमल, गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन के चिराग गांधी, केरल क्रिकेट एसोसिएशन के सलमान निज़ार, विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन के सौरभ दुबे, हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के अर्पित गुलेरिया और कर्नाटक के चेतन का नाम संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन वाली लिस्ट में शामिल है. हालांकि इन गेंदबाजों पर अभी प्रतिबंध नहीं लगा है. इनके अलावा, कर्नाटक राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के मनीष पांडे और केएल श्रीजीत को गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है.

यह भी पढ़ें...

Hardik Pandya MI Captain: मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को हटाकर क्यों हार्दिक पांड्या को चुना कप्तान? यहां मिल जाएगा जवाब

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
LIVE: गॉल से आई अच्छी खबर, धूप खिली; अब कब शुरू हो सकता है खेल
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
23 साल में ऑस्ट्रेलिया की पहली हार पर क्या बोले कप्तान पैट कमिंस
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान
WTC की टेबल में भारत से ऊपर बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया को तगड़ा नुकसान

वीडियोज

Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie
Hrithik Roshan-Saba Azad के Breakup Rumours के बीच Viral Dating App Profile ने बढ़ाई हलचल
अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
‘मुझे दिमागी नक्सल होने पर गर्व’, PM मोदी के बयान पर चिदंबरम का पलटवार
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
झालावाड़ में बस के ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा, 4 लोगों की मौत
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती...' सैफ के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
'अगर साईं फिट हो जाए तो भी...' देवदत्त पडिक्कल को पूर्व क्रिकेटर ने बताया वरदान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की बंदूक से चली गोली, दो लोग घायल
Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
मोबाइल की ब्लू लाइट से बचाएगा ये स्क्रीन प्रोटेक्टर? जानें सच्चाई
Embed widget