एक्सप्लोरर

#MeToo: सीओए ने राहुल जौहरी से मांगा जवाब

सीओए के बयान के अनुसार, ‘‘इन रिपोर्ट में अज्ञात व्यक्ति ने ट्विटर हैंडल पर राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का खुलासा किया है. ये आरोप उनकी पिछले कार्यकाल से संबंधित हैं.’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड के प्रशासकों की समिति (सीओए) ने शनिवार को बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी से सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ लगाए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों के बारे में जवाब मांगा है.

सोशल मीडिया पर एक महिला ने पीड़िता(अज्ञात) के आरोपों को पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने खुद को जौहरी की पूर्व कलीग होने का दावा किया है. जौहरी ने अभी तक इस पर कोई प्रतिकिया नहीं दी.

जौहरी 2016 में एक नीजि चैनल को छोड़ बीसीसीआई के साथ जुड़े थे जहां उन्होंने सीईओ का पद संभाला.

इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया करते हुए सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त सीओए ने जौहरी से स्पष्टीकरण मांगा है, इसमें कोई समय सीमा नहीं दी गयी है.

सीओए के बयान के अनुसार, ‘‘इन रिपोर्ट में अज्ञात व्यक्ति ने ट्विटर हैंडल पर राहुल जौहरी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों का खुलासा किया है. ये आरोप उनकी पिछले कार्यकाल से संबंधित हैं.’’

इसमें कहा गया है, ‘‘हालांकि, ये आरोप बीसीसीआई में उनके कार्यकाल के दौरान से संबंधित नहीं है, पर बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति को यह उचित लगा कि उनसे इन आरोपों के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा जाए.’’

इसके अनुसार, ‘‘उन्हें एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण सौंपने के लिए कहा गया है. आगे की कार्रवाई इसके अनुसार होगी.’’

जौहरी को 17 और 18 अक्टूबर को सिंगापुर में होने वाली आईसीसी के मुख्य कार्यकारी समिति की बैठक में बीसीसीआई का प्रतिनिधित्व करना है और सीओए ने स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें इसमें शामिल होने से रोका नहीं जाएगा.

सीओए प्रमुख विनोद राय ने इस बारे में कहा, ‘‘जब तक वह अपनी स्पष्टीकरण नहीं सौंपते है और कानूनी टीम उसका आकलन नहीं करती तब तक हम उनके ऊपर कोई निर्णय नहीं ले सकते.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
T20I में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले 5 बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा कितने नंबर पर?
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच
न्यूजीलैंड बॉलर्स के सपनों में आएंगे अभिषेक-वैभव, वीडियो गेम जैसा लगा इंटरनेशनल मैच

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
ये आपकी मेहनत है....कंपनी के CEO ने कर्मचारियों को तोहफे में दी Kia sonet
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
व्हाट्सएप पर NO लिखते ही खाली हो जाएगा खाता, अब ऐसे ठग रहे स्कैमर
Embed widget