एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के संन्यास की खबरों पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी, क्या बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद होंगे रिटायर?

Rohit Sharma Retirement: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट को लेकर तमाम तरह की अफवाहें तेज हैं. अब बीसीसीआई की तरफ से इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी गई.

BCCI On Rohit Sharma Retirement: रोहित शर्मा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में अब तक खराब फॉर्म में ही दिखाई दिए हैं. मेलबर्न में खेले जा रहे सीरीज के चौथे टेस्ट की पहली पारी में भारतीय कप्तान सिर्फ 03 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. खराब फॉर्म के बीच रोहित के संन्यास को लेकर चर्चा काफी तेज हैं. सोशल मीडिया के जरिए तमाम दावे किए जा चुके हैं कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा संन्यास ले लेंगे. अब बीसीसीआई की तरफ से भारतीय कप्तान के संन्यास पर चुप्पी तोड़ी गई. 

बीसीसीआई के एक सीनियर अधिकारी ने रोहित शर्मा के संन्यास के बारे में इंसाइडस्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, "रोहित के साथ रिटायरमेंट पर कोई चर्चा नहीं हुई है. सभी आधारहीन अफवाहें हैं और हम अफवाहों पर टिप्पणी नहीं करते हैं. यह पहली बार नहीं है कि जब हमने ऐसी अफवाहें सुनीं. वह मुश्किल समय से गुजर रहे हैं लेकिन उन्हें संन्यास लेना चाहिए या नहीं, यह फैसला उन्हें ही करना है. हमने रोहित से इस बारे में कुछ नहीं सुना है. हम टेस्ट मैच के बीच में हैं और हमारा ध्यान इसे जीतने पर है."

रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी 

बता दें कि रोहित शर्मा इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. उनकी पिछली 10 टेस्ट पारियों पर नजर डालें तो उसमें सिर्फ एक ही अर्धशतक नजर आता है. पिछली 10 टेस्ट पारियों में रोहित ने क्रमश: 3, 10, 6, 3, 11, 18, 8, 0, 52 और 2 रन बनाए हैं. मेलबर्न टेस्ट की पहली पारी में रोहित सिर्फ 03 रन बनाकर आउट हुए थे. 

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर 

गौरतलब है कि रोहित शर्मा ने अब तक अपने करियर में 66 टेस्ट खेल लिए हैं. इन मैचों की 114 पारियों में उन्होंने 41.24 की औसत से 4289 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 12 शतक और 18 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 212 रनों का रहा है. गौर करने वाली बात यह है कि रोहित ने 2013 में टेस्ट डेब्यू किया था. 

 

ये भी पढ़ें...

AFG vs ZIM: अफगानिस्तान के खिलाफ जिम्बाब्वे ने लगाया रनों का अंबार, बना दिया अपना सर्वाधिक स्कोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
'वर्ल्ड कप में कैसे 11 मैच खेलोगे', इंग्लैंड से सीरीज हारने के बाद शुभमन गिल ने पूछा तीखा सवाल
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
भारत की हार के 2 कारण, गंभीर के प्रयोग ने फिर डुबोई लुटिया; इस फैसले ने छीन ली 'ऐतिहासिक' जीत
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से जसप्रीत बुमराह बाहर; बदल गई पूरी प्लेइंग 11
तीसरे वनडे में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर चुनी बैटिंग, टीम इंडिया से बुमराह बाहर; बदल गई प्लेइंग 11

वीडियोज

Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!
Ramayan में पहले रिजेक्ट हुए थे Arun Govil, बाद में बने करोड़ों लोगों के Shri Ram

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 5 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम; उपकप्तान बना ये खिलाड़ी
टीम इंडिया की हार के बाद रुतुराज गायकवाड़ बने कप्तान, सितारों से सजी टीम
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
How Long Does Cooking Oil Last: क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
क्या रसोई में रखा तेल भी हो सकता है खराब, जानिए कितने दिनों तक इस्तेमाल करना सुरक्षित?
Embed widget