एक्सप्लोरर

आराम तो भूल ही जाओ! BCCI लेने वाला है टीम इंडिया पर बड़ा फैसला; IPL 2025 के दौरान करना होगा ये बड़ा काम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के कुछ ही दिन बाद IPL 2025 शुरू हो जाएगा. उसके तुरंत बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है. दोनों सीरीज को देखते हुए BCCI बड़ा फैसला ले सकता है.

BCCI New Plan for Team India: क्रिकेट जगत में अभी चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy 2025) का रोमांच चरम पर है. यह टूर्नामेंट 9 मार्च को समाप्त होगा और उसके करीब दो सप्ताह बाद ही भारत में आईपीएल (IPL2025) शुरू हो जाएगा. यह टूर्नामेंट करीब 2 महीने तक चलेगा, लेकिन भारतीय टीम का शेड्यूल अगले महीनों बहुत व्यस्त रहने वाला है. आईपीएल 2025 के समापन के कुछ ही हफ्तों के भीतर भारत-इंग्लैंड (IND vs ENG Test 2025) टेस्ट सीरीज शुरू हो जाएगी. अब एक नया अपडेट सामने आया है कि इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए BCCI भारतीय खिलाड़ियों को आईपीएल के बीच रेड क्रिकेट खेलने के लिए कह सकता है.

क्रिकबज के मुताबिक BCCI एक ऐसी रणनीति पर काम कर रहा है, जिससे वह सुनिश्चित कर सके कि IPL के दौरान भारतीय खिलाड़ी टेस्ट क्रिकेट से भी जुड़े रहें. बताया जा रहा है कि कुछ खिलाड़ियों को रेड बॉल प्रैक्टिस सेशन या फिर अन्य गतिविधियों में शामिल होने का आदेश दिया जा सकता है. बताते चलें कि IPL का अगला सीजन 22 मार्च-25 मई तक खेला जाएगा. वहीं भारत बनाम इंग्लैंड पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 20 जून से शुरू होगी.

इस प्लान की पूरी जानकारी को फिलहाल गुप्त रखा गया है, लेकिन IPL सीजन के दौरान खिलाड़ियों को रेड बॉल क्रिकेट खिलाने के संबंध में कुछ मीटिंग बुलाई जा चुकी हैं. भारतीय टीम मैनेजमेंट में इस विषय पर दुबई में भी चर्चा हुई थी. दुबई, वही जगह है जहां भारतीय टीम अपने चैंपियंस ट्रॉफी के मैचों के लिए ठहरी हुई है. खबर है कि बीते रविवार भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान भी इस प्लान का रोडमैप तैयार करने का प्रयास किया गया था.

लगातार 2 टेस्ट सीरीज हार चुका है भारत

गौतम गंभीर ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के बाद भारतीय टीम के हेड कोच का पदभार संभाला था. पिछले साल अक्टूबर-नवंबर के समय भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई. उस सीरीज में टीम इंडिया को 3-0 से हार झेलनी पड़ी थी. न्यूजीलैंड, भारत को उसी के घर पर किसी टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाला पहला देश बना था. वहीं ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 3-1 की हार से भारतीय टीम को WTC फाइनल से हाथ धोना पड़ा था.

यह भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच हो गया रद्द, अब कैसे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी दक्षिण अफ्रीका; जानें

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
जो रूट ने रचा इतिहास, WTC में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget