एक्सप्लोरर

T20 World Cup के लिए BCCI ने बनाया बैकअप प्लान, UAE के साथ इस देश में हो सकता है आयोजन

बीसीसीआई के पास इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड की मेजबानी का अधिकार है. लेकिन कोरोना वायरस की तीसरी लहर की आशंका के चलते बीसीसीआई बैकअप प्लान बनाने को मजबूर हो गया है.

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए बैकअप प्लान बनाना शुरू कर दिया है. बीसीसीआई ने टी20 विश्व कप के कुछ मैचों के आयोजन को लेकर ओमान क्रिकेट से बातचीत शुरू कर दी है. ओमान क्रिकेट के एक शीर्ष अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है. आईसीसी ने इस सप्ताह बीसीसीआई को अक्टूबर-नवम्बर में इस टूर्नामेंट को करा पाने की अपनी तैयारी को लेकर जवाब देने के लिए एक महीने का वक्त दिया था.

ऐसे में जबकि भारत में कोरोना के तीसरी लहर की आशंका है, भारत में इस टूर्नामेंट का आयोजन मुश्किल लग रहा है. आईसीसी ने स्टैंडबाई वेन्यू के तौर पर संयुक्त अरब अमीरात को तैयार रहने को कहा है. साथ ही यह भी कहा गया है कि कुछ मैचों के आयोजन के लिए किसी अन्य खाड़ी के देश को भी तैयार किया जाए.

मेजबानी का अधिकार बीसीसीआई के पास ही रहेगा. ओमान क्रिकेट के सचिव मधू जेसरानी ने कहा, "आईसीसी ने हमसे संपर्क किया है और ओमान क्रिकेट के अध्यक्ष पंकज खिमजी, बीसीसीआई के साथ बातचीत कर रहे हैं जिसे मूल रूप से टूर्नामेंट की मेजबानी करनी है."

बीसीसीआई ने शुरू की बातचीत

ओमान वर्ल्ड कप की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार है. जेसरानी ने आगे कहा, "बीसीसीआई के साथ बातचीत अभी शुरू हुई है. आईसीसी ने हमसे कुछ चीजें मांगी हैं जो वे एक मेजबानी स्थल की तलाश में हैं. इस बारे में हमने उन्हें विवरण दिया है. हमने उनसे कहा है कि हम इसके लिए तैयार हैं. हमारे पास दो टर्फ पिच मैदान हैं, जिनमें से एक में फ्लडलाइट्स लगे हुए हैं.

ओमान इस साल होने वाले टी20 विश्व कप में हिस्सा लेने वाली 16 टीमें से एक है. इस देश में क्रिकेट पूरी तरह बिजनेस आधारित है और इसकी देखरेख खिमजी रामदास करे हैं, जो भारतीय मूल के बिजनेसमैन हैं. जेसरानी ने यह भी कहा कि बीसीसीआई को विश्व कप कराने या नहीं करा पाने को लेकर अंतिम जवाब देने के लिए 28 जून तक का वक्त है और तब तक ओमान क्रिकेट को इंतजार करना होगा.

ENG Vs NZ: बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा न्यूजीलैंड, साउदी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों पर बरपाया कहर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज शर्मनाक रिकॉर्ड, जानिए कप्तान ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा
IND vs ENG T20: भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
भारत की पकड़ में था मैच, फिर रवि बिश्नोई ने 1 ओवर में लुटा दिए इतने रन; जीत गई इंग्लैंड
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम
2026 टी20 वर्ल्ड कप की प्राइज मनी उड़ा देगी होश, भारत और पाकिस्तान को मिलेगी इतनी रकम

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल, वीडियो
'सुन रहे हो न विनोद', जब PM मोदी ने गुजरात में मंच से कहा तो तालियों की आवाज से गूंज उठा पांडाल
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
15 से 20 नींद की गोली फिर पति को उतारा था मौत के घाट, आगरा हत्याकांड का राज आया सामने
ममता बनर्जी की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती, कहा- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
ममता की बंगाल चीफ ने छोड़ा साथ तो भड़कीं दीदी, बागियों को दी चुनौती- 'मुझे रोकने के लिए तो मारना...'
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
पद्म विभूषण पंडवानी गायिका तीजन बाई का 70 साल की उम्र में निधन, कुछ समय से चल रही थीं बीमार, रायपुर एम्स में ली अंतिम सांस
IND vs ENG 3rd T20 Date, Time, Venue: कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
कब-कहां कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड तीसरा T20, यहां देखें पूरी डिटेल
'नेतन्याहू को पता है असली बॉस कौन', ईरान से खींचतान के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
'नेतन्याहू को पता है बॉस कौन', ईरान से तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान, इजरायली PM ने मांगा मिलने का समय
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
लखनऊ में बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दे दिया जीत का मंत्र, सांसद-विधायकों को सीधा संदेश
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
पारंपरिक खेती छोड़ उगाएं सफेद बैंगन, हर मंडी में हाथों-हाथ बिकेगी पूरी फसल
Embed widget