एक्सप्लोरर

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड, मुंबई की सड़कों पर आएगा फैंस का सैलाब; BCCI और MCA ने तैयार किया जोरदार प्लान

Team India Victory Parade: BCCI और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने भारत की विश्व विजेता टीम के लिए प्लान तैयार किए हैं. टीम इंडिया एक रोड शो भी करने वाली है.

Team India Victory Parade: बारबाडोस का केनसिंगटन ओवल मैदान, जहां भारत ने टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराया था. टीम इंडिया हालांकि चक्रवात के कारण बारबाडोस में फंसी हुई थी, लेकिन अब सभी खिलाड़ी जल्द ही अपने वतन वापस लौटने वाले हैं। अगर आपको याद हो तो भारत जब 2007 में विश्व विजेता बना तब भारतीय टीम ने सड़कों पर आकर फैंस का अभिवादन स्वीकार किया था. अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने 2024 की विश्व विजेता टीम इंडिया के लिए खास प्लान तैयार किए हैं.

खुली बस में होगी विक्ट्री परेड

2007 विश्व कप के समय भी भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने खुली बस में सवार होकर लोगों का अभिवादन स्वीकारा था. अब बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह टीम इंडिया नई दिल्ली में लैंड करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेगी और उनके साथ ब्रेकफास्ट भी करेगी. उसके बाद पूरी टीम को चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली से मुंबई भेजा जाएगा. गुरुवार शाम 5 बजे भारतीय टीम खुली बस में विक्ट्री परेड करेगी, जो एनसीपीए स्टेडियम से चलकर वानखेड़े स्टेडियम पर जाकर रुकेगी. यह परेड करीब एक किलोमीटर तक चलेगी. जश्न का माहौल चरम पर होगा और टीम इंडिया वानखेड़े स्टेडियम के अंदर भी विक्ट्री लैप लगाने वाली है, जहां खिलाड़ियों के हाथ में टी20 वर्ल्ड कप 2024 की चमचमाती ट्रॉफी होगी.

वानखेड़े स्टेडियम में टिकट फ्री

अगर क्रिकेट प्रेमी वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय टीम का विक्ट्री लैप देखना चाहते हैं तो उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. क्योंकि इस जश्न के दौरान लोग मुफ्त में स्टेडियम में एंट्री ले सकेंगे. अटकलें हैं कि कई जानीमानी हस्तियों को निमंत्रण भेजा जा चुका है. ऐसे में विक्ट्री परेड में हजारों की भीड़ इकट्ठा होने का अनुमान है.

BCCI देगी 125 करोड़

BCCI सचिव जय शाह पहले ही एलान कर चुके हैं कि इस ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को 125 करोड़ की प्राइज़ मनी दी जाएगी. वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम के दौरान ही भारतीय टीम को यह इनामी राशि दी जाएगी. 2007 की विश्व विजेता टीम की बात करें तो बताया जाता है कि उस समय BCCI ने 3 मिलियन डॉलर की इनामी राशि आवंटित की थी. वहीं 2011 वनडे वर्ल्ड कप विजेता टीम के खिलाड़ियों में 39 करोड़ रुपये बांटे गए थे. BCCI सचिव जय शाह ने X के माध्यम से सभी लोगों से आग्रह किया है कि वे उन्हें टीम इंडिया की विक्ट्री परेड में ज्वाइन करें. 4 जुलाई को शाम 5 बजे से परेड शुरू होगी. 

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: भारत-पाकिस्तान सीरीज पर अपडेट, विदेशी क्रिकेट बोर्ड ने रखा प्रस्ताव; द्विपक्षीय श्रंखला पर लगेगी मुहर?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
इंग्लैंड टेस्ट से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, बाबर आजम बाहर, जानें कौन बना कप्तान
रवींद्र जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
जडेजा का शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट में सबसे ज्यादा 'नो-बॉल' फेंकने वाले बने गेंदबाज
IND vs SL 1st Test Day 4 Highlights: पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल
पहले टेस्ट में भारत की जीत पक्की, बैकफुट पर श्रीलंका; ऐसा रहा चौथे दिन का खेल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget