एक्सप्लोरर

ये रहे BCCI की '10 पॉइंट्स पॉलिसी' के सारे नियम, जानिए सारी डिटेल्स

BCCI 10 Points Policy: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए कुछ नए नियम जारी किए हैं. जानिए आगे से भारतीय खिलाड़ियों को किन नियमों का पालन करना होगा?

BCCI 10 Points Policy All Rules: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 10 नए नियम जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी भारतीय खिलाड़ियों के लिए अनिवार्य होगा. इनका उल्लंघन करने के लिए प्लेयर्स को कड़ी सजा भी सुनाई जा सकती है. नियमों का उल्लंघन करने के लिए सैलरी में कटौती से लेकर IPL बैन जैसी चीजें सम्मिलित होंगी. दरअसल यह सब टीम के अंदर सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए किया गया है. तो आइए जान लेते हैं कि बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए सारे 10 नियम क्या हैं?

1. डोमेस्टिक मैचों में खेलना अनिवार्य

जो भी खिलाड़ी भारत की नेशनल टीम के लिए खेल रहे हैं, बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में शामिल हैं. उन सभी को नियमित रूप से डोमेस्टिक क्रिकेट से जुड़े रहना होगा. यदि कोई खिलाड़ी ऐसा नहीं कर पाता है तो उसे चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर से परमिशन लेनी होगी.

2. सभी खिलाड़ी एकसाथ यात्रा करेंगे

सभी खिलाड़ियों के लिए एकसाथ यात्रा करना अनिवार्य होगा, फिर चाहे वो किसी मैच के लिए यात्रा कर रहे हों या अभ्यास सत्र के लिए. बोर्ड ने साफ किया है कि खिलाड़ियों को परिवार के साथ यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी.

3. खिलाड़ी तय वजन अनुसार ही समान ले जा पाएंगे

खिलाड़ियों द्वारा यात्रा के दौरान बहुत ज्यादा समान लेने पर रोक लगेगी. खिलाड़ी अब एक यात्रा में 150 किलोग्राम और सपोर्ट स्टाफ 80 किलोग्राम तक का समान साथ ले जा सकता है. यदि कोई खिलाड़ी इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसे खुद पैसे भरने पड़ेंगे.

4. पर्सनल स्टाफ नहीं ले जा पाएंगे

बीसीसीआई की अनुमति के बिना खिलाड़ी किसी टूर या सीरीज के लिए पर्सनल स्टाफ (मैनेजर, कुक आदि) को अपने साथ नहीं ले जा सकते.

5. बैग सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में भेजे जाएंगे

टीम के खिलाड़ियों को टीम मैनेजमेंट के साथ तालमेल बैठाना होगा कि सबका सामान और पर्सनल चीजें बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सेलेंस में जाएंगे. इससे अधिक कुछ खर्चा किया जाता है तो पैसे का भुगतान खिलाड़ी को खुद करना होगा.

6. अभ्यास सत्र में एकसाथ जाना होगा

सभी खिलाड़ियों को अभ्यास सत्र में भाग लेना होगा और ठहरने की जगह से लेकर मैदान तक एकसाथ यात्रा करनी होगी. ऐसा टीम के अंदर एकजुटता लाने के लिए किया गया है. 

7. सीरीज के मध्य में एड शूट करने की आजादी नहीं

यदि कोई सीरीज चल रही है या टीम किसी विदेशी दौरे पर है. ऐसे में खिलाड़ियों को पर्सनल एड शूट या स्पॉन्सर्स के साथ काम करने की आजादी नहीं होगी.

8. नई फैमिली पॉलिसी

भारतीय टीम यदि 45 दिन या उससे ज्यादा दिनों तक चलने वाले विदेशी दौरे पर है. ऐसे में किसी खिलाड़ी का परिवार केवल 2 सप्ताह तक ही उसके साथ रह सकता है. विजिटिंग पीरियड के समय का खर्चा बीसीसीआई उठाएगा, बाकी खर्चे खुद खिलाड़ी को उठाने होंगे.

9. BCCI द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में उपलब्धता

खिलाड़ियों को BCCI द्वारा किए जाने वाले शूट और अन्य सभी कार्यक्रमों के लिए उपलब्ध रहना होगा. इससे खिलाड़ियों की टीम के प्रति एकजुटता और साथ-साथ क्रिकेट के खेल को बढ़ावा देने का कार्य किया जा सकेगा.

10. सीरीज के समापन तक खिलाड़ियों को एकसाथ रहना होगा

जब तक कोई मैच या सीरीज समाप्त नहीं हो जाती तब तक सभी खिलाड़ियों को साथ रहना होगा. फिर चाहे मैच तय समय से पहले ही खत्म क्यों ना हो जाए.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 8 साल पुराना है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग
दूसरे T20 में वैभव सूर्यवंशी का खेलना पक्का! ईशान किशन बाहर, देखें संभावित प्लेइंग

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!
Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
तिब्बत से PAK तक 24 घंटे में 40 बार आया भूकंप, भारत में कितनी बार महसूस हुए झटके?
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget