एक्सप्लोरर

बांग्लादेश प्रीमियर लीग में नहीं खेलेंगे स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी-20 टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया है.

बॉल टेंपरिंग मामले में बैन चल रहे ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा झटका दिया है. बांग्लादेश ने आगामी बांग्लादेश प्रीमियर लीग टी20 टूर्नामेंट से स्टीव स्मिथ को बाहर कर दिया है.

रिपोर्ट के मुताबिक बैन चल रहे स्मिथ पर बीपीएल में खेलने को लेकर कुछ फ्रेंचाइजी ने ऐतराज जताया था जिसकी वजह से बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने स्मिथ को इस टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया है.

गेंद से छेड़खानी के मामले में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और ऑस्ट्रेलिया के घरेलू शेफील्ड शील्ड और बिग बैश लीग में एक साल का बैन झेल रहे स्मिथ को पांच जनवरी से शुरू हो रहे बीपीएल में कोमिला विक्टोरियंस के लिये खेलना था.

वह पाकिस्तान के शोएब मलिक के विकल्प के रूप में टीम में शामिल हुए थे.

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख निजामुद्दीन चौधरी ने कहा ,‘‘ टूर्नामेंट के नियम के तहत यदि कोई फ्रेंचाइजी वैकल्पिक खिलाड़ी को चुनती है तो उसका नाम शुरूआती ड्राफ्ट में होना चाहिये लेकिन स्मिथ का नाम नहीं था .’’

उन्होंने कहा ,‘‘ कुछ टीमों ने इस पर आपत्ति जताई तो हमने उन्हें बीपीएल से बाहर कर दिया .’’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व उपकप्तान डेविड वार्नर हालांकि टूर्नामेंट में सिलहट सिक्सर्स के लिये खेलेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
पहले टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां
करोड़ों की कीमत, लेकिन सादगी बेमिसाल! संजू सैमसन के घर में हैं ये खास खूबियां

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget